दाँतों की परेशानियों के लिए जिम्मेदार है आपकी ये आदतें

दांत हमारे शरीर के अभिन्न अंग हैं जो किसी भी खाद्य सामग्री को चबाने के काम आते हैं और खूबसूरत दांत हमारी ख़ूबसूरती बढ़ाने के काम भी आते हैं। लेकिन वर्तमान समय में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसे कभी दांतों से जुडी तकलीफ ना हुई हो। जी हाँ, आज के समय में हर व्यक्ति दांतों की समस्या से परेशां हैं और इसके पीछे का कारण बनती हैं हमारी कुछ आदतें जो दांतों को कमजोर बनती हैं और हमारी इतनी देखभाल के बावजूद हमारे दांतों में अलग अलग परेशानियां पैदा हो जाती है। तो चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो दांतों को असहाय बनाते है।

* नाखून चबाने की आदत

कई बार देखने में आता है कि लोगों को हर समय अपने नाखून चबाने की आदत होती है। इसका कारण उनका मानसिक तनाव पेरशानी इत्यादि हो सकता है। बहरहाल कारण कुछ भी हो मगर आपकी यह आदत आपके दांतों के लिए बिल्कुल भी सही नही होती है। दरअसल दांतों को चबाते समय हमारे नाखूनो के जरिए हानिकारक बैक्टिरिया हमारे मुंह में चले जाते है। यह बैक्टिरिया हमारे दांतों को काफी नुकसान पहुचांते है। इतना ही नही अगर आप कहीं से इन नाखुनो को निगल लेती हैं तो यह आपके पेट की गंभीर बीमारी की वजह बन सकते है। बहरहाल अगर आपको भी ये आदत है तो जितनी जल्दी हो इसे बदल दीजिए।

* तेजी से ब्रश न करें

दांतों को ब्रश करना एक अच्छी आदत है। यह दांतों को साफ व स्वस्थ रखने के साथ साथ हमारी सांसो की दुर्गंध को भी दूर करता है। मगर कई लोग ब्रश करते समय टूथब्रथ को बहुत तेजी से दांतों पर रगड़ते है। यकीन मानिए आपकी यह आदत आपको बहुत दिक्कत में डाल सकती है। शायद जानते नही है कि पर इस बात को डेंटिस्ट प्रमाणित कर चुके हैं कि 20 से 30 प्रतिशत लोग रोजाना गलत तरीके से करते है। गलत ढंग से ब्रश करने के कारण आपके मसूड़ो मे सूजन, कटना, खून निकलना जैसी परेशानी आ सकती है।

* बर्फ खाना

अक्सर देखा जाता है कि लोगों को बर्फ खाने का बहुत शौंक होता है। यह आदत ज्यादातर बच्चों में होती है। आपको बता दें कि फ्रिज की बर्फ को खाने से आपके दांतों में कई परेशानियां पैदा हो सकती है। इससे आपके दांतों में सेंसटिविटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिस कारण फिर आपको आइसक्रीम खाने में भी परेशानी आएगी। यह दांतों में कमजोरी की वजह भी बनती है।

* हर समय खाते रहना

दिनभर खाते रहने की आदत भी आपके दांतों में दिक्कत पैदा कर सकता है। अगर आप दिन भर खाते रहते है और इन चीजों में अधिकतर चीजे मीठी है तो आपको कैविटीज की परेशानी हो सकती है। कैविटीज में आपके मुंह के अंदर बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते है जो कि आपके मुंह में आने वाले खाने को खाने लगते है और साथ साथ एक एसिड छोड़ते है। इस एसिड का सीधा प्रभाव हमारे दांतों की ऊपरी परत पर पड़ता है।

* दांतों से पैकेट फाड़ना या बोतल खोलना

कई बार देखा जाता है कि बच्चे हो बड़े वह किसी भी पैकेट को खोलने के लिए अपने दांतों का इस्तेमाल करने है। जबकि हमे दांतों की बजाए कैंची या चाकू का इस्तेमान करना चाहिए। बहुत बार लोग अपने दांतों से बोतल भी खोलते है जो पूरी तरह से गलत है। ऐसा करने से आपके दांतों में कमजोरी आ सकती है।