डायरिया बन सकता है जानलेवा, इन आसान नुस्खों से करें अपना बचाव

मौसम में बदलाव हैं जो कि शरीर के लिए संभल पाना बहुत मुश्किल होता हैं। मौसम के बदलाव के साथ खानपान में बदलाव लाना भी बहुत जरूरी हो जाता हैं अन्यथा इसका असर आपके शरीर पर साफ देखा जा सकता हैं। इस बदलते मौसम में सामान्य तौर पर डायरिया की समस्या होने लगती हैं। इसका सही समय पर इलाज होना बहुत जरूरी हैं अन्यथा व्यक्ति बेहोश हो सकता हैं या आपकी जान पर भी बन सकती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आपको डायरिया की इस समस्या में जल्द छुटकारा दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

अदरक वाली चाय

अदरक का सेवन करने से डायरिया में राहत मिलती है। अदरक की चाय पीने से पेट की पीडा कम होती है। अदरक का रस, नीबूं का रस और काली मिर्च का पाउडर पानी में मिलाकर पीने से राहत मिलती है।

केला और सेब

केला व सेब का मुरब्बा और टोस्ट का मिश्रण जिसे ब्रॉट कहते हैं, इसके इस्तेमाल से भी डायरिया में राहत मिलती है। केला आंतों की गति को नियंत्रण करने में और दस्त को बांधने में सहायता करता है। सेब और केले में मौजूद पेक्टिन दस्त की मात्रा कम करके डायरिया में फायदा देता है।

चावल

डायरिया के उपचार में चावल बहुत कारगर होता है। चावल आंतों की गति को कम करके दस्त को बांधता है।

नमक और पानी का घोल

डायरिया होने पर 1 से 2 घंटे के अंतराल पर कम से कम 1 लीटर से ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी का सेवन करने से निर्जलीकरण नहीं होगा। नमक के छोटे-छोटे टुकडे चूसकर खाएं। नमक और पानी का घोल बनाकर प्रयोग करें।

ओआरएस का घोल

डायरिया होने पर शरीर के अंदर से तरल व खनिज लवण बाहर निकलते हैं। इनकी कमी को पूरा करने के लिए ओआरएस का घोल पिएं।