बारिश के दिनों में यूँ रखे गर्भवती महिलाये खुद का ख्याल

गर्भावस्था में महिलाओ को संतुलित आहार करने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था ऐसा समय है जिसमे माँ के शरीर में बहुत से परिवतर्न होते है। इन परिवर्तनों में गर्भवती महिला को स्वयं का बहुत ख्याल रखने की आवश्यकता पडती है। गर्भवती महिला को मौसम के अनुसार ही खुद का डाइट प्लान तैयार करना चाहिए, क्यूंकि मौसम के अनुसार चीजों का आहर में समावेश करने से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है। बारिश के मौसम में बहुत से फल ऐसे होते है जिनके सेवन से गर्भवती महिला के साथ साथ गर्भस्थ शिशु का स्वास्थ्य भी सही रहता है, तो आइये जानते है इन फलो के फायदों के बारे में.....

* सन्तरा, अंगूर, आम, पपीता जैसे मौसम के फलों में खनिज लवण या विटामिन होते हैं जो गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को फिट रखते हैं और शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं।

* गर्भवती महिलाओं को आंखो के लिए 'विटामिन ए',की बहुत जरूरत होती है, ऐसे में उन्हें 'विटामिन ए' से भरपूर फल आम, पपीता, गाजर से बने जूस का सेवन करना चाहिए।

* बालो और दांतों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी युक्त जूस का सेवन करना चाहिए। विटामिन सी के स्रोत वाले फल आंवला, अमरूद, सन्तरा इत्यादि को लेना चाहिए। 'विटामिन सी' वाले फलों को दिन में दो से तीन बार भी लिया जा सकता है।

* सेब-क्लोरिन, तांबा, लोहा, मैगनीशियम, मॅन्गनीज तथा फोलिक ऐसिड सेब में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

* केला-पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी1, बी1 और विटामिन सी होते हैं। इसके सेवन से भी गर्भवती महिला स्वस्थ रहती है।

* जामुन का या जामुन से बने जूस का सेवन करना भी उचित है। ऐसा करने से शरीर में आयरन की कमी नही होती है।