प्राथमिक उपचार में अक्सर लोग कर बैठते हैं ये 4 गलतियां, बन सकती है खतरा

अक्सर देखा जाता हैं कि चोट लगने पर या किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या होने पर व्यक्ति खुद से ही प्राथमिक उपचार करता है जो जरूरी भी हैं ताकि समस्या को बढ़ने से रोका जा सकें। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं सहीं जानकारी का होना अन्यथा आपके द्वारा किया गया प्राथमिक उपचार परेशानी का कारण भी बन सकता हैं। जी हाँ, अक्सर प्राथमिक उपचार में हुई कुछ गलतियां बड़ी परेशानी की वजह बनती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अक्सर प्राथमिक उपचार के समय होती हैं।

घायल व्यक्ति को हिलाना
अक्सर लोग घायल व्यक्ति को देखने के लिए कि वो ठीक हैं या नही उन्हें हिला-डुला देते हैं। अगर कोई व्यक्ति आपके सामने घायल हो जाता है, तो कभी भी उसे हिलाने-डुलाने की कोशिश न करें। ऐसा करने से उसे रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लग सकती है और दिमाग पर काफी गहरा असर भी पड़ सकता है। ऐसे समय में आप घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाएं, जिससे समय पर उसकी जान बच सके।

मोच या फ्रैक्चर पर गर्म चीजें डालना
टूटी हड्डी को बिना हिलाए पूरी सतर्कता से स्थिर रखने की कोशिश करें। उसके उपर गर्म चीजे कभी ना डाले क्योंकि ऐसा करने से प्रभावित स्थान पर सूजन बढ़ने का खतरा हो सकता है। ये सिर्फ आपको दर्द से आराम देता है, लेकिन मोच या फ्रैक्चर के इलाज में मदद नही करता है। टूटे पार्ट को कपड़े या पट्टी के मदद से सीधा रखकर बांध दें और उसे ठंडे पानी या बर्फ से हमेशा भिगाते रहें। मोच के लिए भी आप यही उपाय कर सकते हैं।

आंख से कचरा निकलना
धूल के कण को हटाने के लिए अपनी आंख को जोर से कभी ना रगड़ें क्योंकि इससे आपके आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी समस्याओें में अपनी आंखों को साफ और ठंडे पानी से धोयें, ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

जले पर बर्फ लगाना
आपको चोटिल जगह पर मक्खन या टूथपेस्ट लगाने से भी बचना चाहिए। इसके बजाय आप जले पार्ट को अच्छे से ठंडे पानी से धो लें फिर उसे सूखे और साफ कपड़े से पोछ लें। अधिकतर लोग जले पार्ट पर बर्फ लगा लेते हैं लेकिन ऐसा कभी नही करना चाहिए क्योंकि इससे आपको फ्रॉस्ट बाइट हो सकता है और त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। ऐसा करने से त्वचा की गर्मी निकलती है और सूजन कम होती है। जले स्थान पर बैंडेज या गॉज लगाएं। रुई का प्रयोग न करें, क्योंकि इसके रेशे घाव से चिपक कर आपको परेशान कर सकते हैं।