जाने कौनसे तेल की मालिश आपके बच्चे के लिए किस तरह फायदेमंद रहती है

हर अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चों का शरीर स्वस्थ रहे और मस्त रहें। आपने देखा होगा कि नवजात शिशु के समय-समय पर तेल मालिश की जाती हैं। तेल मालिश से हड्डियों में ताकत आती हैं। मालिश करना जरूरी हैं लेकिन किस तेल से मालिश की जा रही हैं वो ज्यादा जरूरी हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौनसा तेल आपके बच्चे के लिए किस तरह फायदेमंद होता हैं।

* नारियल का तेल :

इस तेल को कई जगह गरी का तेल भी कहा जाता है। इसे लगाने से बच्चे के शरीर इंफेक्शन का भी डर नहीं रहता। यह तेल, नाजुक त्वचा के काफी लाभकारी होता है। गर्मी के महीनों में नारियल के तेल को बच्चे की मालिश के लिये सबसे अच्छा तेल माना जाता है। इससे शिशु की मसाज करने पर शरीर पर शीतलन प्रभाव पड़ता है।

* बादाम का तेल :

बादाम के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। बच्चे की मालिश के लिए यह तेल बहुत फायदेमंद है। बादाम का तेल बच्चे ही नहीं हर उम्र के लोगों के लिए लाभप्रद होता है।

* तिल का तेल :

यह तेल मालिश करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आपके बच्चे की त्वचा खींच जाती है तो तिल का तेल लगाएं और उसी से मालिश करें। लेकिन यह नकली न हों, वरना इससे नुकसान भी हो सकता है। इस तेल को लगाने से शरीर में गर्माहट आती है।

* सरसों का तेल :

इसे हर वर्ग के लोग आसानी से बच्चे के लिए खरीद सकते हैं। क्योंकि यह ज्यादा मंहगा नहीं होता है। सरसों का तेल बच्चों के लिए वरदान माना जाता है। इससे मालिश करने से शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह होता है। त्वचा को पोषण और शरीर को मजबूती मिलती है।

* जैतून का तेल :

अगर बच्चा बहुत ज्यादा कमजोर है, तो जैतून के तेल से ही मालिश करें। इससे शरीर में ताकत आती है और त्वचा को पूरा पोषण मिलता है। और बच्चे के शरीर पर किसी भी प्रकार की पपड़ी आदि नहीं जमेगी। बच्चे की त्वचा को इस तेल से कोई नुकसान नहीं होता है। इस तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में भी किया जाता है।

* केमोमाइल आयल :

यह एक बढि़या तेल होता है जिसमें नवजात शिशु की त्वचा के लिए सभी आवश्यक तत्व होते हैं। इसे लगाने से बच्चे की त्वचा में रैशेज नहीं पड़ते हैं और उसे किसी प्रकार का संक्रमण भी नहीं होता है।