मसल्स बनाने के लिए जरूरी नहीं नॉनवेज भोजन, अपनी डाइट में शामिल करें ये शाकाहारी फूड्स

आज के समय में युवाओं में अपनी बॉडी और मसल्स बनाने की चाहत देखी जा सकती हैं और इसके लिए वे अपने कई घंटे जिम में बिताते हैं। लेकिन इस एक्स्ससाइज़ के साथ ही खान-पान पर ध्यान देने की भी जरूरत होती हैं। कई लोगों का मानना है कि मसल्स बनाने के लिए नॉनवेज भोजन जरूरी हैं, जो वेजिटेरियन लोगों के लिए चिंता का विषय होता हैं। जबकि ऐसा नहीं हैं आप अपनी डाइट में कुछ शाकाहारी फूड्स शामिल करके भी अच्छी मसल्स बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन फूड्स के बारे में।

* राजमा और दालें

एक कप राजमा में 120 कैलोरी और 5 ग्राम प्रोटीन होता है। मसल्स के निर्माण में मूंग की दाल भी फायदेमंद रहती है। मूंग को अंकुरित कर सब्जियों के साथ तलकर खाएं, इससे आप हैल्दी रहेंगे।

* ताजी सब्जियां और फल

अपने भोजन में मौसमी सब्जियां शामिल करें। मूली, मैथी, गाजर और पालक का सेवन आप सलाद के रूप में कच्चा कर सकते हैं। मसल्स बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे फल ही खाएं। आप अमरूद, आंवला, खीरा, खरबूज और तरबूज आदि का भी सेवन करें।

* प्रोटीन

सेल्स के निर्माण के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। एेसे में डाइट मेें प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल होना बहुत जरूरी है। प्रोटीन के लिए चना, दाल, बादाम, काजू, अनाज और मटर का सेवन फायदेमंद रहता है। बटरमिल्क भी मसल्स बनाने में मददगार है।

* लोबिया और पालक

उबाकर या फिर फ्राई करके लोबिया का सेवन करें। एक कटोरी लोबिया में लगभग 198 कैलोरी होती है। इसे आप कई सब़्जियों के साथ मिलाकर भी खा सकते है। वहीं, एक कटोरी पालक के साग में 126.2 कैलोरी और 6.3 ग्राम प्रोटीन होता है।

* कार्नफ्लेक्स और दूध

शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए कार्नफ्लेक्स और दूध का सेवन करें। साबुत अनाज से बने कार्नफ्लेक्स खाने से अधिक फायदा मिलेगा। बिना चीनी के दूध का सेवन करें।

* बादाम

बादाम में विटामिन ई, पोटैशियम, फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक मुठ्ठी बादाम खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।