Blood Pressure बन रही है एक बड़ी समस्या, जानें किस उम्र में होना चाहिए कितना

आज के समय में ब्लड प्रेशर एक आम समस्या हो चुकी हैं जिसका शिकार हर तीसरा आदमी बनता जा रहा हैं। पहले के समय में अक आयु के बाद यह बिमारी अपना शिकार बनती थी। लेकिन आजकल अव्यवस्थित जीवनशैली के चलते युवाओं में समय से पहले यह बिमारी होने लगी हैं जो कि बेहद खतरनाक हैं। उम्र के साथ-साथ नार्मल ब्लड प्रेशर में भी उतार-चढ़ाव आता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है कि किस उम्र में आपका ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए।

* 15 से 24 साल तक

15 से 18 साल की उम्र में पुरूषों में 117-77mmHg और महिलाओं में 120-85mmHg तक ब्लड प्रैशर होना चाहिए। वहीं, अगर आपकी उम्र 19 से 24 साल है तो पुरूषों 120-79mmHg और महिलाओं में 120-79mmHg तक बल्ड प्रैशर होना चाहिए।

* 25 से 29 साल तक

25 से 29 साल की उम्र में पुरूषों का ब्लड प्रैशर 120-80mmHg और महिलाओं का 120-80mmHg तक होना चाहिए।

* 30 से 39 साल तक

इस उम्र हाई और लो ब्लड प्रैशर की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसलिए आपको हमेशा इसका ख्याल रखना चाहिए। 30 से 39 साल की उम्र में पुरूषों का ब्लड प्रैशर 122-81mmHg और महिलाओं का 123-82mmHg तक होना चाहिए। वहीं, 36 से 39 साल के पुरूषों में ब्लड प्रैशर 123-82mmHg और महिलाओं में 124-83mmHg होना चाहिए।

* 40 से 49 साल तक

अगर आपकी उम्र 40 से 45 साल तक है तो पुरूषों में सामान्य ब्लड प्रैशर 124-83mmHg और महिलाओं में 125-83mmHg तक होना चाहिए। 46 से 49 साल तक की उम्र में पुरुषों का ब्लड प्रैशर 126-84mmHg और महिलाओं का ब्लड प्रैशर 127-84mmHg तक होना चाहिए।

* 50 से 55 साल तक

इस उम्र में भी आपको हाई या लो ब्लड प्रैशर का खास ध्यान रखना चाहिए। 50 से 55 साल की उम्र में पुरूषों में 128-85mmHg और महिलाओं में 129-85mmHg तक सामान्य ब्लड प्रैशर होना जरूरी है।

* 56 से 59 साल तक

56 से 59 साल की उम्र में पुरूषों का सामान्य ब्लड प्रैशर 131-37mmHg तक होता है। वहीं, इस उम्र महिलाओं का सामान्य ब्लड प्रैशर 130-86mmHg तक होना चाहिए।

* 60 साल से अधिक के लोगों का

60 साल या इससे अधिक उम्र होने वाले पुरूषों में ब्लड प्रैशर 135-88mmHg और महिलाओं में 134-84mmHg तक होना चाहिए।