स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये खाने की चीजें, वरना बढ़ सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा

आजकल घरों में खाना स्टोर करने के लिए स्टील के बर्तन और टिफिन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। इसकी वजह है उनकी टिकाऊपन, साफ-सफाई में आसानी और लंबे समय तक चलने की क्षमता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खाने की चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें स्टील के बर्तन में रखना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है? यदि आप इन्हें स्टील में स्टोर करते हैं तो न सिर्फ उनका स्वाद खराब हो सकता है, बल्कि यह फूड पॉइजनिंग जैसी परेशानियों का कारण भी बन सकता है।

दरअसल, कुछ फूड आइटम्स में ऐसे रसायन या एसिड होते हैं जो स्टील के साथ रिएक्ट कर सकते हैं। इस रिएक्शन से खाने का पोषण घट सकता है, स्वाद बदल सकता है और पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फूड आइटम्स स्टील में कभी नहीं रखने चाहिए।

स्टील के बर्तन में स्टोर करने योग्य नहीं हैं ये फूड आइटम्स

1. फल (Fruits)


फल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, इसलिए इन्हें सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है। स्टील के बर्तन में रखने से फल जल्दी खराब हो सकते हैं और उनका स्वाद बिगड़ सकता है। स्टील नमी बढ़ा सकता है, जिससे फल जल्दी सड़ जाते हैं। फल स्टोर करने के लिए एयर-टाइट ग्लास कंटेनर सबसे बेहतर ऑप्शन हैं। आप अच्छी क्वालिटी के प्लास्टिक कंटेनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे फल लंबे समय तक ताजगी बनाए रखते हैं।

2. अचार (Pickles)

अचार हर रसोई का अहम हिस्सा होता है और इसे लंबे समय तक स्टोर किया जाता है। अचार में प्राकृतिक एसिड होता है, जो स्टील के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया कर सकता है। इससे बर्तन में जंग लगने का खतरा रहता है और अचार का स्वाद भी खराब हो सकता है। कुछ मामलों में यह प्रतिक्रिया खाने के लिए हानिकारक भी हो सकती है। इसलिए अचार को हमेशा कांच या प्लास्टिक के कंटेनर में स्टोर करना चाहिए।

3. दही (Curd/Yogurt)

दही हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन इसे स्टील के बर्तन में स्टोर करना सही नहीं है। दही में मौजूद तत्व स्टील के साथ रिएक्शन कर सकते हैं, जिससे इसका स्वाद बदल सकता है और यह जल्दी खराब हो जाती है। स्टील में रखने से दही में फर्मेंटेशन प्रक्रिया तेज हो सकती है, जिससे यह खाने योग्य नहीं रह जाती। इसलिए दही को हमेशा कांच या मिट्टी के बर्तन में स्टोर करें। मिट्टी के बर्तन दही को ताजा रखने के साथ उसका स्वाद भी बनाए रखते हैं।