क्या स्‍वाद और सेहत दोनों के लिए नुकसानदायक है फ्रिज में रखा आम, जाने क्या कहती है रिपोर्ट

आम ना केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि गर्मियों में सबसे ज्यादा बिकने वाला फल है। लोग बेसब्री से इस फल के आने का इंतजार करते है। ऐसे में आपका ये जानना जरूरी है कि आम को घर में कहां पर रखना सही होगा फ्रिज में या फ्रिज के बाहर। दरअसल, कुछ लोग इसे फ्रिज में ठंडा करने के बाद खाना पसंद करते है।

आम को कहा रखना चाहिय इसको लेकर लोगों के मन में हमेश सवाल रहता है। मैंगो.ऑर्ग के मुताबिक आम को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। उनका मानना है कि ऐसा करने से इसके न्‍यूट्रिशनल वैल्‍यू और टेस्‍ट प्रभावित होते है। एसबीएस में प्रकाशित खबर में इस बात की वकालत की गई है कि आम को फ्रिज में ना रखना ही बेहतर होता है। तो आज हम आपको बताते हैं आम से जुड़े कुछ जरूरी बातें जो आपके मन में उठ रहे सवालों को खत्म करेगी।

रूम टेंपरेटर पर रखना चाहिए आम को

यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की एक रिपोर्ट के अनुसार आम और बाकी सभी गूदेदार फलों को रूम टेंपरेटर पर ही रखना अच्छा होता है। फ्रिज के बाहर सामान्य तापमान पर रखने से इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एक्टिव रहते हैं और यह हमारी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि आम के अलावा अन्‍य ट्रॉपिकल फलों को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्‍योंकि ये ठंड के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं।

आम को स्‍टोर करते समय इन बातों का रखे ख्याल

- अगर आप आप फ्रिज में ठंडा करके खाते है तो ध्यान रखे कि वे कच्चा न हो। कच्चा आम फ्रिज में नहीं पकेगा और इसका स्वाद भी अच्छा नहीं होगा।

- अगर आप रूम टेंपरेचर पर आम को पकाएंगे तो इसका स्वाद मीठा होगा और सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।

- आम जब पक जाए तो आप उसके और अधिक पकने की प्रक्रिया को कम करने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं।

-पूरी तरह से पके आम को 5 दिन तक फ्रिज में स्‍टोर करके रखा जा सकता है।

- अगर आम को जल्‍दी पकाना हो तो इसे पेपर में लपेट कर रूम टेम्‍परेचर में रखें ।

-आमों को छीलकर, काटकर एक एयरटाइट कंटेनर में फ्रीजर में छह महीने तक रखा जा सकता है।

आम खाने के फायदे

- आम आँखों के लिए भी फायदेमंद रहता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ए होता है। इसलिए अगर आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो आम का सेवन जरुर करें,

- आम बै़ड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें फाइबर और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।

- आम खाने को डाइजेस्ट करने का भी काम करता है। आम में कई तरह के एंजाइम्स होते हैं। ये एंजाइम्स भोजन को तोड़ने का काम करते हैं ।

- आम का सेवन करने से वजन को भी घटाया जा सकता है। दरअसल, आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने का काम करते हैहैं। इसके साथ ही आम का सेवन करने से भूख भी कम लगती है क्योंकि इससे काफी देर तक पेट भरा रहता है।

- आपकी सुन्दरता बढ़ाने के काम भी करत है आम। आम बहुत गला हुआ है तो उसके गुदे को भी आप चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर निखार आता है।

- आम याद्दाश्त को भी बढ़ाने में मददगार है। इसमें ग्लूटामिन एसिड नाम का तत्व पाया जाता है। ये तत्व याद्दाश्त को बढ़ाने का काम करता है।

- आम आपको लू से बचाता है। अगर आप एक गिलास आम का पना पीकर घर से बाहर निकलते है तो आपको लू से बचाव रहता है। इसके अलावा शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करेगा।