इन चीजों के एकसाथ सेवन को आयुर्वेद में बताया गया हैं जहर के समान, जानें और बचें

सेहतमंद रहने के लिए खानपान भी उसी अनुसार होना चाहिए। लेकिन कई बार सेहतमंद आहार भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकता हैं अगर आपने इसे नियमानुसार नहीं खाया तो। जी हां, देखा जाता हैं कि कई लोग खाने में कुछ ऐसी चीजों का एकसाथ सेवन करते हैं जो आयुर्वेद के अनुसार जहर का काम करती हैं और सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका कभी भी एकसाथ सेवन नहीं करना चाहिए।

आलू और चावल

कई लोग आलू व चावल के शौकीन होते हैं, लेकिन ऐसे लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इन दोनों को एक साथ न खाएं। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।

प्याज और दूध

प्याज और दूध को कभी एक साथ नहीं लेना चाहिए। प्याज के साथ दूध के सेवन से कई तरह के त्वचा रोग जैसे दाद,खाज ,खुजली,एग्जिमा सोराईसिस, आदि होने की संभावना होती है।

दही व मछली

दही की तासीर ठंडी है। उसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए। मछली की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए उसे दही के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे गैस, एलर्जी और स्किन की बीमारियां हो सकती हैं। दही के अलावा शहद को भी गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।

खाने के साथ फल

आयुर्वेद के अनुसार खाने के साथ फल नहीं खाना चाहिए। दोनों ही चीजों का कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के पाचन का मेकैनिज्म अलग होता है। नीबू, संतरा, अनानास आदि खट्टे फल एसिडिक होते हैं। दोनों को साथ खाया जाए तो कार्बोहाइड्रेट या स्टार्च की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे कब्ज, डायरिया या अपच की शिकायत हो सकती है।

दूध के साथ दही

दूध के साथ दही लेना सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। दरअसल, दूध और दही दोनों की तासीर अलग होती है। इन्हें साथ लेने पर पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

चिकन के साथ मिठाई

चिकन के साथ जूस या मिठाई आदि का शौक रखने वालों को भी इनके एक साथ सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पेट खराब हो सकता है।

कोल्डड्रिंक के बाद पान मसाला

कोल्डड्रिंक पीने के बाद या पहले कभी भी पिपरमेंट युक्त पान मसाला या किसी अन्य चीज सेवन नहीं करना चाहिए। कोल्डड्रिंक व पिपरमेंट को मिलाने पर साइनाइड बनता है जो कि जहर के समान काम करता है।


दूध के साथ नींबू

दूध के साथ नींबू या खटाई युक्त चीजें लेना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। दोनों का एक साथ सेवन करने पर एसिडिटी हो सकती है।

उड़द की दाल के साथ दही

उड़द की दाल के साथ दही खाना बहुत नुकसान पहुंचाने वाला होता है। माना जाता है कि इनके लगातार सेवन से दिल से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।