दूध पीने से पहले कभी ना करें इन चीजों का सेवन, भुगतना पड़ सकता है बुरा अंजाम


दूध को हमारी सेहत के लिए बहुत उपयोगी माना जाता हैं क्योंकि यह हमारे शरीर को कई तरह को पोषक तत्वों की पूर्ती करवाता हैं। दूध में कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जस्ता, सेलेनियम, विटामिन ए, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी12 और पैंटोथेनिक एसिड पाए जाते हैं, जो स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं। लेकिन यह फायदेमंद दूध भी तब नुकसानदायक बन सकता हैं जब इसका सेवन गलत समय पर किया जाए। जी हां, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका सेवन करने के बाद दूध का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

- अगर आप मूली और बेरी खाए हैं, तो इसके तुरंत बाद दूध का सेवन ना करें। मूली, बेरी और जामुन के सेवन के बाद दूध पीना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से आपको त्वचा संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि खुजली और चेहरे पर झुर्रियां होने की संभावना बढ़ सकती है।

- मछली खाना सेहत, त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन कभी भी इसे खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचता है। इससे आपको फूड प्वॉइजनिंग, पेट दर्द और शरीर पर सफेद दाग-धब्बे हो सकते हैं।

- खट्टे फल आपने खाएं हैं, तो तुरंत बाद दूध ना पिएं। इससे आपको उल्टी की समस्या हो सकती है। संतरा, अनानास जैसे खट्टे फल खाने के बाद कम से कम 2 घंटे के बाद ही दूध पिएं।

- करेला और भिंडी की सब्जी खाई है, तो दूध पीना ठीक नहीं। इससे आपके चेहरे पर डार्क स्पॉट आ सकते हैं।

- माना जाता है कि उड़द दाल खाने के तुरंत बाद दूध पीना नुकसानदायक हो सकता है। दोनों को साथ में तो भूलकर भी ना लें। उड़द दाल या लेंटिल्स के सेवन के बाद दूध पीने से आपके पेट में दर्द, उल्टी या शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है। इसे डाइजेशन को भी नुकसान होता है।