नवरात्रि स्पेशल : व्रत के दौरान भूखे पेट कभी ना करें इन चीजों का सेवन, पड़ेगा सेहत पर असर

17 अक्टूबर से पावन पर्व नवरात्रि शुरू होने जा रहा हैं जिसमें सभी व्रत-उपवास करते हुए अपनी आस्था दिखाते हैं। व्रत के दौरान अपना खानपान कैसा रहना चाहिए यह आपको जानने की जरूरत हैं क्योंकि इससे आपकी सेहत जुड़ी हुई हैं। नवरात्रि के व्रत दौरान आप किस समय क्या खा रहे हैं यह बहुत मायने रखता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो व्रत के दौरान भूखे पेट कभी नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सेवन खाली पेट करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है।

दही

नवरात्रि व्रत में खाली पेट दही के सेवन से परहेज करें। खाली पेट दही का सेवन करने से पेट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होता है जो खाली पेट में एसिड के स्तर को बढ़ाता है। पेट में एसिड का स्तर बढ़ने की वजह से पेट में जलन की समस्या हो सकती है।

चाय

खाली पेट चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। खाली पेट चाय पीने से पेट में जलन, सिरदर्द, कब्ज की समस्या हो सकती है। नवरात्रि व्रत के दौरान खाली पेट चाय के सेवन से परहेज करें। चाय का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।

मीठी चीजों से परेहज करें

खाली पेट मीठी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। खाली पेट मीठी चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। व्रत के दौरान खाली पेट मीठी चीजों का सेवन करने से परहेज करें।

केला

केला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, परंतु खाली पेट केले का सेवन नहीं करना चाहिए। खाली पेट केला का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। खाली पेट केले का सेवन करने से सीने में जलन, कब्ज की समस्या हो सकती है।

दूध

दूध का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। खाली पेट दूध का सेवन करने से डाइजेशन की समस्या हो सकती है। व्रत के दौरान खाली पेट दूध के सेवन से परहेज करें। दूध स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, परंतु खाली पेट दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।