रोजमर्रा के काम करने में भी हो रही है थकान तो इन बातों का रखे विशेष ध्यान

आज के समय में सभी की जिंदगी भागदौड़ वाली हो गई हैं। किसी भी व्यक्ति के पास खुद के लिए भी समय नहीं बच पाता। पूरे दिन काम करने के बाद आपने अक्सर देखा होगा लोगों को थकान होते हुए। आज अक्सर लोग थके हुए, उदास, निराश नज़र आते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने रोजमर्रा के काम भी उस एनर्जी से नहीं कर पाते जिसमें करने चाहिए। इस थकान के कई कारण हो सकते हैं। उन्हें जानकर आप को खुद में सुधार लाने की जरूरत हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस थकान को दूर करने के उपायों के बारे में। तो आइये जानते हैं।

* अपने खानपान पर ध्यान रखें। रोज़ाना सही समय और सही मात्रा में खाएं। ओवर ईटिंग से बचें। अपने फैमिली डॉक्टर से सलाह लें कि आपके लिए क्या खाना सही है और क्या नहीं। ज़रूरी नहीं कि आपकी मनपसंद चीज़ आपके शरीर के अनुकूल हो।

* आपकी दिनचर्या को सही तरीक़े से चलाने में ब्रेकफ़ास्ट की बहुत बड़ी भूमिका होती है। दिन की शुरुआत हेल्थी ब्रेकफ़ास्ट से करेंगे तो दिन भर ऊर्जावान बने रहेंगे। दोपहर और रात का खाना भी सही समय पर खाएँ।

* कई बार शरीर में ग्लूकोस की कमी के कारण भी कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में केले का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि केले में नेचुरल ग्लूकोस होने के साथ साथ चीनी की मात्रा भी पाई जाती है जिसके सेवन के बाद आपको शक्ति मिलती है। इसके अतिरिक्त केले में पोटैशियम भी होता है जो शरीर की कमजोरी दूर करके ऊर्जा देने में सहायक होता है। तो जब भी थकान महसूस हो तो 1 या 2 केले खा ले थकान छू मन्तर हो जाएगी।

* सामान्य से ज्यादा व्यायाम करना या बिल्कुल व्यायाम नहीं करना ये दोनो थकान के कारण हो सकते हैं। अगर आप कसरत नहीं करते हैं, तो आपका शरीर तनाव को बर्दाश्त करने में सक्षम नहीं होता है और अगर आप अपनी क्षमता से ज्यादा कसरत करती हैं तो भी आप थकान महसूस कर करने लगेंगी।

* एक सामान्य व्यक्ति को दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे नींद लेना अनिवार्य होता है। अगर किसी कारणवश पूरी नींद नहीं ले पाए हैं, तो उसकी भरपाई के लिए छोटी सी कसरत करें, वो फायदेमंद साबित हो सकती है।

* मल्टी टास्किंग की हर समय प्रोडक्टिविटी से तुलना नहीं की जा सकती है। एक अध्ययन से पता चला है कि ज्यादा मल्टी टास्किंग करने से एकाग्रता से काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे शरीर में सुस्ती और थकान भी महसूस होती है।

* शरीर में मैग्नीशियम की कमी की वजह से भी कमजोरी महसूस होती है। इस स्थिति में सूखे मेवों का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से कमजोरी दूर होती है। सुबह खाली पेट या दिन में इनका सेवन जरूर करना चाहिए।