खराब पेट की समस्या पैदा कर सकती हैं असहज स्थिति, इन 8 घरेलू उपायों से करें इसे ठीक

खाने के शौकीन लोग जब भी अपनी पसंद के व्यंजन देखते हैं तो खुद पर नियंत्रण नहीं कर पाते हैं और बाहर बाजार का खाने से भी परहेज नहीं करते हैं। ऐसे में कई बार उन्हें खराब पेट की समस्या का सामना करना पड़ जाता हैं। पेट में गुडगुड या दस्त की परेशानी आती हैं जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं और कमजोरी आने लगती हैं। ज्यादा दिन तक यह समस्या रहती हैं तो चिंता की स्थिति पैदा हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इलाज किया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से खराब पेट की समस्या को ठीक किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

सेब

इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो अपच की समस्या को दूर करने में मदद करती है। लेकिन ध्यान रहे सबसे अधिक फाइबर इसके छिलके में ही होता है तो इसे छिलके समेत खाना ही लाभकारी होगा। आप चाहे तो सेब का रस भी पी सकते है इसे हाजमा ठीक होता है।

हर्बल टी

इस चाय में एंटी ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर से सभी toxins को बाहर निकालने में मदद करती है। और इसे पीने से स्वास्थ्य को कोई नुकसान भी नहीं होते। साथ ही पेट की गैस में भी राहत मिलती है।

धनिया

पेट खराब होने पर धनिया का इस्तेमाल करना बहुत अच्छा होता है। इसके लिए आधा ग्लास छाछ में थोड़ा सा भुना हुआ धनिया मिलाकर पियें। दिन में 2 बार के सेवन से समस्या दूर हो जाएगी। आप चाहे तो इसमें इलायची के बीज, लौंग और अदरक का पेस्ट भी मिला सकते है।

दालचीनी

यह मसाला भी पेट की समस्या हो दूर करने में मदद कर सकता है। यह पाचन क्रिया को ठीक करके ऐंठन में आराम दिलाता है। इसके लिए दालचीनी से बनी चाय का सेवन करें। कुछ ही समय में पेट से जुडी सभी समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी।

बेल

यह पाचन से जुडी सभी समस्यायों को दूर करने की क्षमता रखता है। दस्त होने पर इसका सेवन बहुत अच्छा होता है। इसके लिए बेल का गुदा लेकर उसे थोड़े पानी के साथ मिलाकर पीएं। इससे दस्त, गैस, जलन, बदहजमी आदि में आराम मिल जाएगा।

अदरक

यह भी एक एंटी बायोटिक के रूप में कार्य करती है जो शरीर से सभी बैक्टीरिया को साफ़ करके उसे एलर्जी से बचाने में मदद करती है। इसके लिए एक चम्मच अदरक के पेस्ट का सेवन करें या अदरक की चाय का सेवन करें। यह पेट की ऐंठन भी दूर करेगी।

गाजर

अमाशय (पेट) खराब होने के कारण और भी समस्याएं बढ़ सकती है ऐसे में आपको चाहिए की उन चीजों का सेवन करें जो स्वास्थ्य को भी बेहतर कर सके। इसके लिए आप गाजर के रस का सेवन कर सकते है। इसे पीने से पेट ठीक हो जाता है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं रहती। अगर जूस में पुदीना मिला लिया जाए तो ये और भी अच्छा होता है।

जीरा

पेट खराब होने की समस्या के लिए जीरा बहुत लाभकारी उपाय है। इसके लिए आधा चम्मच जीरा चबाकर खाएं या गुनगुने पानी के साथ गटक लें। आप चाहे तो जीरे को भूनकर उसे पीसकर छाछ में डालकर भी पी सकते है। ये काफी लाभकारी होता है।