क्या आपको भी सता रही हैं पीरियड्स की अनियमितता, ये आसान तरीके दूर करेंगे परेशानी

महिलाओं के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं पीरियड्स जो कि एक नियत चकरा में निर्धारित होते हैं। लेकिन आजकल की जीवनशैली में पनप रही परेशानियों की वजह से महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या का सामना करना पड़ता हैं जो कि उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से पीरियड्स की अनियमितता को दूर कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं उपायों के बारे में।

कच्चा पपीता

अगर पीरियड अनियमित आते हैं तो कच्चा पपीता खाएं। इससे पीरियड्स में होने वाला फ्लो ठीक रहता है और मांसपेशियों को फाइबर प्राप्त होता है।

साबुत धनिया

एक चम्मच धनिया के बीज को दो कप पानी में उबालें और बीज को छान लें और इस पानी को पिएं। पीरियड्स की अनियमितता ठीक होने के साथ-साथ दर्द में भी राहत मिलेगी।

गुड़

क्या आप जानती हैं कि गुड़ में मिनरल्स और आयरन की अच्छी मात्रा होती है। रोजाना खाने के बाद गुड़ खाने से पीरियड्स नियमित हो जाते हैं।

हल्दी

दूध में या किसी भी तरह से हल्दी का सेवन करना पीरियड में अच्छा होता है। इससे हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है।