Coronavirus: इन खास चीजों पर रह सकते हैं खतरनाक बैक्टीरिया, रहें जरा संभलकर

आज पूरा विश्व कोरोना वायरस के संक्रमण की मार झेल रहा हैं और इससे बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी दवाई तैयार करने में लगे हुए हैं। इसको बढ़ने से रोकने के लिए और बचाव के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। ऐसे में आपको अपने ऑफिस में भी कई चीजों को छूने से पहले सोचने की जरूरत हैं क्योंकि इनपर कई खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाने की संभावनाएं बनी रहती है। आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।

डेस्कटॉप

एक टॉयलेट सीट के मुकाबले 400 गुना ज्यादा बैक्टीरिया डेस्कटॉप पर होते हैं। यह आपकी हाथों के मदद से ही आपके डेस्कटॉप स्क्रीन तक पहुंच जाते हैं। आप अपने गंदे हाथों से जितनी चीजों को छुएंगे ये उतनी जगह पर फैल जाएगा। बढ़िया ये होगा कि समय-समय पर आप अपने हाथों को साफ करते रहें।

वॉटरकूलर

वॉटरकूलर का नाम सुनकर आपको ये जरूर लग रहा होगा कि साफ और ठंडा पानी देने वाले इस मशीन के पास बैक्टीरिया कहां से आ जाएंगे। लेकिन आप इस बात को भूल रहे हैं कि ऑफिस के न जाने कितने लोग दिनभर पानी पीने के लिए वॉटरकूलर को हाथ लगाते हैं। ऐसे में इन खतरनाक जर्म्स से बचने के लिए अपने घर से ही पानी लेकर आएं।

लिफ्ट का बटन

आपके ऑफिस में लगे लिफ्ट में न जाने कितने लोग ऊपर या नीचे जाने वाले बटन को प्रेस करते होंगे? आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि लिफ्ट के बटन को न जाने कितने लोग अपने हाथों से छुए होंगे। इन बटन पर बहुत ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। बेहतर ये होगा कि लिफ्ट का इस्तेमाल करने के बाद आप अपने हाथ को धोएं या सैनेटाइजर से साफ कर लें।

दरवाजे का हैंडल

ऑफिस में न जाने कितने लोगों के आने-जाने का तांता लगा रहता है। ऐसे में लगभग सभी लोग दरवाजे को स्पर्श करते होंगे। दरवाजे के हैंडल पर जितने लोगों के हाथ लगेंगे ये बैक्टीरिया उतने ही लोगों तक फैलते जाएंगे। अपनी सुरक्षा के लिए आप दरवाजे के हैंडल को छुने के बाद हाथों को साफ जरूर करें। इतना ही नहीं आप अपने ऑफिस के सफाई कर्मचारी से हैंडल की सफाई का अनुरोध भी कर सकते हैं।