बिना ऑपरेशन के ये घरेलू उपाय दूर करेंगे किडनी में स्टोन की समस्या

मानव शरीर के विभिन्न अंगों में से एक हैं किडनी जो कि शरीर में पानी, केमिकल और मिनरल के स्तर को संतुलित अवस्था में रखती हैं। किडनी की मदद से ही जरूरी पोषक तत्व ख़ून तक पहुँचने में आसानी होती हैं। गलत जीवनशैली और अव्यवस्थित खानपान के चलते किडनी में स्टोन की समस्या उठने लगती हैं। हांलाकि ऑपरेशन कर इसका इलाज किया जा सकता हैं। लेकिन बिना ऑपरेशन के कुछ उपयों की मदद से भी किडनी में स्टोन की समस्या दूर की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में।

आंवला

आंवले का सेवन स्टोन की समस्या में फायदेमंद होता है। अगर आप किडनी में स्टोन की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना एक चम्मच आंवले के पाउडर का सेवन करें। आंवले के पाउडर का सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्या दूर होती है।

सेब का सिरका

सेब में काफी मात्रा में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो किडनी स्टोन को छोटे- छोटे कणों में तोड़ने का काम करता है। सेब का सिरका टॅाक्सिन को बाहर निकालने में भी सहायक होता है। इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन नियमित मात्रा में ही करना है। स्टोन में किडनी की समस्या को दूर करने के लिए आप रोजाना दो छोटे चम्मच गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।

पानी का अधिक सेवन

किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। पानी की कमी से शरीर में कई तरहों की समस्याएं हो सकती हैं। पानी का अधिक सेवन करने से यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टॅाक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। ज्यादा पानी पीने से स्टोन की समस्या ठीक हो सकती है।

जैतुन का तेल और नींबू का रस

किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस में जैतुन का तेल मिलाकर सेवन करना चाहिए। इस मिश्रण का प्रतिदिन सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्यी दूर होती है। आपको बता दें नींबू का रस स्टोन को तोड़ने और जैतुन का तेल स्टोन को बाहर निकालने में सहायक होता है।

अनार

अनार स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। अनार का सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्या से आराम मिलता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं और अनार का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।