महिलाएं कांवड़ यात्रा के दौरान रखें इन 5 बातों का ध्यान, सुगम होगा सफर

सावन का महिना भगवान शिव को समर्पित होता है। शिव भक्तों को इस महीने का खास इंतजार रहता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन हिन्दू वर्ष का पांचवा महीना है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल सावन का महिना 4 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त पवित्र गंगा नदी से जल भरकर लाते हैं और भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। खास बात यह है कि कांवड़ियों की इस टोली में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल रहती हैं। ऐसे में आपको 5 ऐसी जरूरी बातें बता दें, जो यात्रा के दौरान हर महिला कांवड़ को ध्यान में रखना बेहद जरुरी है...

फैंसी चप्पल न पहनें

यात्रा के दौरान हर महिला कांवड़ को फैंसी चप्पल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वरना यात्रा सुगम होने की जगह खराब हो जाएगी। महिला कांवड़ को आरामदेह चप्पलों का इस्तेमाल करना चाहिए।

गहने पहनकर न करें यात्रा

कांवड़ यात्रा के दौरान हर महिला कांवड़ को गहने पहनकर यात्रा नहीं करनी चाहिए। आपके ऐसा करने से आपकी सुरक्षा और जान को खतरा हो सकता है।

जरूरी दवाइयां रखें साथ

यह नियम महिला हो या पुरुष हर किसी पर लागू होता है। यात्रा के दौरान यह निश्चित कर लें कि आपके पास आपकी जरूरी दवाइयां मौजूद हो। यात्रा के दौरान यह जरूरी नहीं आपकी दवाइयां हर जगह मिलें।

आरामदायक कपड़ों का चुनाव

यात्रा के दौरान टाइट कपड़ों की जगह आरामदायक कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। जिससे आपको चलने में दिक्कत महसूस न हो और आपकी यात्रा सुगम बनी रहे।

अपनी सुरक्षा के लिए आप खुद जिम्मेदार

प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर भले ही इतनी भी कड़ी तैयारियां कर रखी हैं लेकिन अपनी सुरक्षा का ध्यान आपको खुद रखना चाहिए। यात्रा के दौरान अपने ग्राम/ जत्थे/ समूह के लोगों के साथ ही रहने का प्रयास करें। अपने साथ पहचान-पत्र अवश्य रखें। इसके अलावा एक कागज पर अपना फोन नबंर और अपने साथी कांवड़ का फोन नबंर अपने साथ लेकर चलें।