बिना दवा के दूर होगा जोड़ों का दर्द, आजमाए ये 4 तरीके

आज के समय का खानपान व्यक्ति की सेहत के लिए नासूर बनता जा रहा हैं। जी हां, आजकल के खानपान और जीवनशैली की वजह से व्यक्ति के शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता हैं और कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक हैं जोड़ों का दर्द जो की बहुत तकलीफदेह होता हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनसे बिना दवा के आपके जोड़ों के दर्द की तकलीफ चुटकियों में दूर हो जाएगी। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

- बादाम के सेवन से भी जोड़ो के दर्द से निजात पा सकते है। बादाम में पाये जाने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड़ जोड़ो के दर्द को दुर करने में मददगार साबित होता है। बादाम के अलावा मछली और मूंगफली मे भी ओमेगा 3 फैटी एसिड़ पाया जाता है।

- पपीते के सेवन से भी जोड़ो के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। पपीते में विटामिन सी (Vitamin C) पाया जाता हैं, जिससे जोड़ो के दर्द के अलावा इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाया जा सकता है।

- लहसुन-प्याज के नियमित सेवन से आप बिना दवा खाएं जोड़ो के दर्द से निजात पा सकते है। लहसुन का सेवन करने से जोड़ो के दर्द में काफी आराम देखने को मिलता है। लहसुन और प्याज में ऐसे गुण पाएं जाते हैं, जिससे जोड़ो के दर्द में काफी लाभ पाया जा सकता है।

- ब्रोकली और सेब के सेवन से भी जोड़ो के दर्द में काफी आराम मिलता है। सेब के सिरके को पानी में मिलाकर पिने से जोड़ो के दर्द में काफी आराम मिलता है, सेब के सिरके में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाएं जाते है, जो जोड़ो के दर्द में राहत पहुचाने का काम करते है।