अनियंत्रित पीरियड्स बनते है बड़ी परेशानी, ये 5 उपचार दिलाएंगे आराम

माहवारी महिलाओं के जीवन की एक समान्य क्रिया हैं जो की एक नियत समय अंतराल के बाद आती हैं। लेकिन आजकल देखा जाता हैं कि गलत लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में कई परेशानियां होने लगी हैं जिसमें से एक हैं अनियंत्रित पीरियड्स की समस्या। इससे निजात पाने के लिए महिलाएं दवाइयों का सेवन करती हैं जो कि नुकसानदायक होती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको इस परेशानी में आराम मिलेगा। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

- मानसिक तनाव के कारण माहवारी की अनियमितता होती है। इसके लिए कच्चे पपीते का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रोज़ कच्चे पपीते के जूस का सेवन करे।

- इस परेशानी में धनिये का प्रयोग करना भी अच्छा होता है। धनिये से बने हुए जूस का उपयोग इस समस्या से राहत दिलाता है।

- तिल और गुड़ का सेवन करे ताकि सही समय पर माहवारी आ सके। इसके लिए एक मुट्ठी तिल को भूनकर उसे पीस ले फिर इसमें गुड़ के पाउडर को मिला दे। यह एक ऐसा उपचार है जो हार्मोन्स को संतुलित बनाने में मदद करता है।

- इस समस्या से निजात पाने के लिए हल्दी रामबाण इलाज है। हल्दी में वे गुण होते है जो मासिक स्त्राव को बढ़ाते है। इसके लिए रोज़ाना एक गिलास में हल्दी डालकर पीना बहुत ही लाभप्रद होता है।

- अदरक का सेवन करना भी इस समस्या से निजात दिलाता है, क्योकि अदरक में ऐसे कई गुण पाए जाते है जो माहवारी की अनियमितता को दूर करने में लाभदायक है। इसके लिए रोज़ाना अदरक से बनी हुई चाय पीनी चाहिए।