महंगे सुपरफूड को रिप्लेस कर सकते हैं ये देसी और सस्ते आहार, पोषण मिलेगा पूरा

इसमें कोई दो राय नहीं है कि अच्छी सेहत के लिए आपका खानपान भी अच्छा होना चाहिए। इसके लिए आजकल लोग अपने आहार में इंटरनेशनल सुपरफूड्स शामिल करने लगे हैं जो अपने पोषक तत्वों से शरीर को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। लेकिन इनके महंगा होने के चलते हर दिन इन्हें आहार में शामिल करना हर किसी के बस की बात नहीं हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं सस्ते और देसी जुगाड़ की। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सस्ते आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो पोषण से भरपूर हैं और कई महंगे सुपरफूड को रिप्लेस कर सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

एवोकाडो की जगह नारियल

एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन आप एवोकैडो की जगह नारियल का सेवन कर सकते हैं। नारियल में घुलनशील फाइबर, मैंगनीज, कार्बोहाइड्रेट फैट, प्रोटीन और विटामिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह आपके दिल की सेहत का ख्याल रखने में मदद करता है। नारियल का सेवन करने से वजन घटाने और शरीर को ठंडा रखने में भी मदद मिलती है।

क्विनोआ की जगह राजगिरा

राजगिरा या राजगिरा विदेशी क्विनोआ की जगह एक अच्छा और सस्ता भारतीय सुपरफूड विकल्प है। अगर आपको लगता है कि आप सिर्फ क्विनोआ खाकर ही वेट कम कर सकते हैं, तो ऐसा नहीं है। राजगिरा में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है जो आपके पेट को भरकर रखता है और आपका वजन मेंटेन होने में मदद मिलती है। इसमें अन्य ग्रेन्स की तुलना में चार गुना अधिक कैल्शियम होता है। यह ग्लूटेन-फ्री सुपरफूड आयरन, मैग्नीशियम से भी समृद्ध है, जो हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य में भी लाभकारी है।

कोम्बुचा की जगह कांजी

प्रतिउपचायक से भरपूर कोम्बुचा में सूक्ष्मजीवनिवारक गुण होते हैं और यह कैंसर और मधुमेह जैसी स्थितियों का इलाज करने में मदद करता है और सेलुलर स्वास्थ्य और शरीर की मजबूत प्रतिरक्षा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। लेकिन आप चाहे तो इसकी जगह कांजी का सेवन भी कर सकते हैं। कांजी जो काली गाजर,चुकंदर का बैंगनी रंग और सरसों के बीज का फर्मेंटेशन होने से बनती है। जिसमें प्राकृतिक शुगर होती हैं और इस कारण यह प्री बायोटिक सुपर ड्रिंक का काम करती है। यह आपके पाचन तंत्र और पेट की सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, मैंगनीज, बी विटामिन्स से भरपूर है जो इसे एक सुपर हेल्दी फूड बनाते हैं।

असाई बेरीज की जगह आंवला

असाई बेरीज को एक सुपर फूड माना जाता है क्योंकि इसमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और यह वेट लॉस में भी मदद करता है। लेकिन आप असाई बेरीज की जगह आसानी से अब लिखो समझ कर सकते हैं। अगले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जिससे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। आंवले के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है।

विदेशी केल की जगह देसी सहजन

केल ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह धीरे–धीरे अवशोषित होते हैं, इसलिए यह पदार्थ रक्त शर्करा को तुरंत बढ़ने नहीं देते। केल वजन घटाने के लिए और मधुमेह के लिए उपयुक्त होते हैं। लेकिन इसकी जगह आप सहजन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मोरिंगा या ड्रम स्टिक या सहजन जो सालों से हमारे घर के आस पास हमें दिखाई देती हैं, काफी हेल्दी हो सकती हैं। यह पौधा पूरी तरह से खाने योग्य होता है। इसकी पत्तियां, फूल, बीज, स्टेम सब भाग खाए जा सकते हैं। इसमें आयरन, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन ए, विटामिन ई, ओमेगा 3 आदि मौजूद होते हैं। इसमें काफी सारी एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह प्रोटीन और अमीनो एसिड का भी अच्छा स्रोत है।

चिया सीड्स की जगह फ्लैक्स सीड्स

वेट लॉस के लिए चिया सीड्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह एक सुपर फूड है जिसमें प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। आप अपने आहार में छिया सीड्स की जगह फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीज शामिल कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कॉपर और पोटेशियम मौजूद होता है। फ्लैक्सीड के सेवन से पाचन में सुधार होता है और हार्ट प्रॉब्लम्स से बचाव में मदद करता है।