इस तरह करें प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत, रहेंगे बीमारियों से कोसों दूर

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोग बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं और उनके स्वस्थ होने में भी काफी समय लगता हैं। यह व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने की वजह से होता हैं। ऐसे में जरूरत हैं कि व्यक्ति को अपने जीवनशैली और खानपान में सुधार कर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत किया जाए और बीमारियों से दूर रहा जाए। आज हम आपको इससे जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- आप तुलसी के पत्तों का सेवन करें। सुबह खाली पेट तुलसी के 4-5 पत्तों को चबाकर खाएं या फिर इसका रस पिएं। इससे आए दिन होने वाली सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार जैसी समस्याओं से आप बचे रहेंगे। इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग भी होगा।

- जितना हो सके अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करें। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता हैआप सिट्रस फ्रूट्स जैसे नींबू, अंगूर, मौसमी, संतरा आदि का सेवन अधिक करें।

- डाइट में शिमला मिर्च शामिल करें। इसमें खट्टे फलों (सिट्रस फ्रूट्स) से कहीं ज्यादा विटामिन सी होता है। ये बीटा कैरोटीन का एक समृद्ध स्रोत भी होता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। बीटा कैरोटीन आंखों और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होता है।

- लहसुन और अदरक कई तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। लहसुन और अदरक का सेवन तो आपको ऐसे भी हर दिन करना चाहिए। खासकर, खाली पेट जब आप लहसुन की दो कली खाएंगे, तो कई रोगों से बचे रहेंगे, क्योंकि यह इम्यूनिटी को बहुत जल्दी स्ट्रॉन्ग करने में मदद करता है।

- हर किसी को दही, हल्दी आदि का सेवन हर दिन करना चाहिए। हल्दी, दही और प्रोबायोटिक्स भी इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।फर्मेंटेड प्रोबायोटिक्स में मौजूद गुड बैक्टीरिया और दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया प्रतिरक्षा को बढ़ावा देते हैं। ये कई तरह के संक्रमण से लड़ने में शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता की मदद करते हैं।