अपने आहार में शामिल करें ये इम्यूनिटी बूस्टर, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के चलते बुरे दौर से गुजर रही है। संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दुनियाभर में 2.91 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। भारत में भी संक्रमित मरीजों की संख्या 48 लाख 45 हजार के पार पहुंच गई है। ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हैं और इसके लिए आपको चाहिए मजबूत इम्युनिटी। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे इम्यूनिटी बूस्टर आहार के लेकर आए हैं जो आपको बीमारियों से कोसों दूर रखेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

क्रैनबेरी

विटामिन सी और पॉलीफेनोल्स से भरपूर क्रैनबेरी भी प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाती है। क्रेनबेरी जूस में पाए जाने वाले घटक शरीर को संक्रमण से मदद करते हैं।

अनार

सर्दियों में अनार सेवन बेहद फायदेमंद होता है। एंटी-बैक्टीरिया और एंटी-वायरल गुणों के कारण इसे सुपरफूड माना जाता है। इसका सेवन ना सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाता है बल्कि शरीर में खून की कमी भी नहीं होने देता।

शकरकंद

शकरकंद में एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। चूंकि विटामिन ए का निम्न स्तर प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़ा हुआ है इसलिए इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

कद्दू

कद्दू में बीटा कैरोटीन होता है, दो आंखों के साथ इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद है। साथ ही इसमें ऐसा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो विटामिन ए में बदलकर इम्यूनिटी बढ़ाता है।

संतरे का रस

संतरे के रस में विटामिन सी होता है, जो कोशिकाओं की रक्षा और प्रतिरक्षा कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देता है। 1 गिलास संतरे के जूस में 100% विटामिन सी होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है।

लहसुन

लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ फ्लू, बुखार, वायरस फीवर, सर्दी-खांसी से भी बचाव रखता है।

अंगूर

अंगूर में एंटीऑक्सिडेंट और अन्य पॉलीफेनोल होते हैं, जो हमारे कोशिकाओं के स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा सकारात्मक असर डालते हैं। साथ ही अंगूर एक हाइड्रेटिंग भोजन है, जिसमें 80% से अधिक पानी होता है।