आहार में ये 6 सुपर फूड शामिल कर खुद को रखें स्वस्थ, आइये जानें

शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए अपने आहार में पोषण युक्त चीजों को शामिल करना जरूरी हैं। अपने आहार में ऐसी चीजें शामिल करें जिनमें कई तरह के मिनरल्स, विटामिन, फाइबर उर अन्य सभी तरह के पोषक तत्वों हैं। ऐसे आहार के सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं और बीमारियां आसपास भी नहीं भटकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जिन्हें अपने गुणों के चलते सुपर फूड के तौर पर देखा जाता हैं। तो आइये जानते हैं इन सुपर फूड के बारे में...

पालक

पालक हमारे शरीर के लिए कितनी सेहतमंद होती है यह तो हम सब जानते हैं। इसे सुपर फूड की कैटेगरी में एकदम सही रखा गया है। इसमें 84.2 mg कैल्शियम, 2 ग्राम फाइबर, 2 mg आयरन और 24 mg विटामिन सी होता है। पालक आपकी इम्यूनिटी और आपकी याददाश्त के लिए बहुत बढ़िया होती है। यह वृद्ध लोगों की याददाश्त तेज करने में भी बहुत सहायक होती है। आप पालक का सूप बना कर पी सकते हैं, पास्ता, स्मूदी या बहुत सी डिश में एड करके खा सकते हैं।

कैन्ड व्हाइट टूना

यह ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं जो आपके हृदय के लिए और आपके ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक होता है। इसमें 40 ग्राम प्रोटीन, 400 mg ईपीए, 1000 mg डीएचए होता है। इसे आप सलाद में, टोस्ट में या क्रेकर्स के रूप में खा सकते हैं।

अखरोट

अखरोट में कॉपर और विटामिन बी 6 होते हैं जो शरीर के लिए काफी अधिक जरूरी माने जाते हैं। एक चौथाई कप अखरोट में 192 कैलोरीज़, 2 ग्राम फाइबर, एक एमजी से भी कम आयरन मिलता है। हालांकि अखरोट में फैट की भी अधिक मात्रा होती है। जो लोग अखरोट खाते हैं उनका आम तौर पर कोलेस्ट्रॉल लेवल कम मिलता है और उन्हें भूख भी कम लगती है जिस कारण वजन कम होने में सहायता मिलती है। आप इन्हें प्लेन भी खा सकते हैं या ओटमील और सलाद में मिला कर भी खा सकते हैं।

केल

यह भी एक हरी और पत्तेदार सब्जी है जो पालक से थोड़ी अधिक कड़वी होती है, लेकिन इसमें पोषण भी इतना ही अधिक होता है। एक कप केल में आपको 23.4 एमजी विटामीन सी, फोलेट और विटामिन के मिलता है जो आपकी सेहत और स्वास्थ्य के लिए बहुत हेल्दी होता है। आप इसे स्मूदी में एड कर सकते है, फ्राई करके खा सकते हैं, पास्ता और सलाद में शामिल करके भी खा सकते हैं।

जामुन

जामुन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और फाइबर आपके पेट की सेहत के लिए बढ़िया होता है और इसमें बहुत से एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। जामुन के एक कप में 4 ग्राम फाइबर होता है, 79.8 एमजी पोटैशियम होता है, 3.6 mg विटामिन सी होता है। अगर आप रोजाना एक कप जामुन खाते हैं तो इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से काम करेगा। और इससे आपका हृदय रोगों का रिस्क भी कम होगा। जामुन को आप ताजा लेकर भी खा सकते हैं या इन्हे फ्रिज में ठंडी करके दही, सीरियल्स या स्मूदी में मिला कर भी खा सकते हैं।


काबूली चना

आधा कप चने में 7 ग्राम प्रोटीन, 11 ग्राम फाइबर, 2.6 एमजी आयरन और 48 एमजी मैग्नेशियम होता है। स्टडीज के मुताबिक चने को अपनी डाइट में शामिल करने से आप वजन कम करने में सफल हो सकते हैं और यह आपको डायबिटीज और हृदय रोगों जैसी क्रोनिक बीमारियों से भी बचाते हैं। इन्हें आप सलाद में मिला कर या बेक की गई चीजों के साथ खा सकते हैं। इन्हें सूप में मिला कर भी पिया जा सकता है।