आयुर्वेद में इन चीजों का एकसाथ सेवन बताया गया हैं जहर के समान

व्यवस्थित खानपान और जीवनशैली ही अच्छी सेहत की कूंजी होती हैं। जब भी कभी खानपान बिगड़ता हैं तो सेहत का बिगड़ना तय हैं। आयुर्वेंद में खानपान के कई नियम बताए गए हैं जो आपको शारीरिक परेशानियों से बचा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको आयुर्वेद में बताए गए कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे है जिनका एकसाथ सेवन जहर के समान बताया गया हैं और सेहत के लिए नुकसानदायक होता हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

- उड़द की दाल खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा हरी सब्जियां और मूली खाने के बाद भी दूध बिल्कुल नहीं पीना चाहिए।

- दही के साथ खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। दरअसल दही और फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं। इस कारण वह एकसाथ पच नहीं पाते।

- मछली की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए उसे दही के साथ नहीं खाना चाहिए।

- शहद और मक्खन एक साथ नहीं खाना चाहिए। घी और शहद कभी साथ में नहीं खाना चाहिए।

- ठंडे पानी के साथ घी, तेल, खरबूज, अमरूद, खीरा, जामुन और मूंगफली कभी नहीं खानी चाहिए।

- खीर के साथ सत्तू, अल्कोहल, खटाई और कठहल नहीं खाना चाहिए।

- चावल के साथ सिरका नहीं खाना चाहिए।