पेट के कीड़ों की वजह से हो रही परेशानियां, इस तरह करें अपना बचाव

अक्सर देखा जाता हैं कि खानपान के दौरान स्वच्छता का ध्यान ना रखने की वजह से पेट से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसके अलावा बिना हाथ धोए खाना खाने की वजह से पेट में कीड़े होने की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि इसके लक्षणों की पहचान कर इलाज किया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से पेट के कीड़ों से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

गाजर

गाजर को क्रश कर रोज सुबह कम से कम एक छोटे कप खाने से पेट में मौजूद कई तरह का इन्फेक्शन दूर होता है।

अनार

अनार के दाने व उसके छिलके दोनों ही बहुत फायदेमंद होते है। उसके छिल्कों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और इसे एक चम्मच दिन में 2-3 बार खाने से बहुत जल्द पेट को आराम मिलेगा।

लहसून

खाली पेट रोज सुबह 2-3 लहसुन की कलियां चबा कर खाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। ऐसा एक हफ्ते तक रोजाना करना चाहिए। आप लहसुन की चटनी बनाकर उसमें सेंधा नमक मिलाकर भी खा सकते है।

पपीता

पेट के लिए पपीता बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका पल्प और बीज दोनों ही दवाई के तौर पर इस्तेमाल किये जाते हैं।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज पेट की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। पेट में कीड़े होने पर 2 बड़े चम्मच कद्दू के बीज को मसल लें और 2 कप पानी में उबाल लें। इसे ठंडा कर पीना लाभकारी होता है।