आयुर्वेद में शहद को बताया गया हैं सेहत का खजाना, जानें इससे मिलने वाले फायदे

सर्दियों में सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती हैं और इसमें आपकी मदद करती हैं किचन में मौजूद कुछ चीजें, जिनमें से एक हैं शहद। शहद स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला स्वीटनर है। आयुर्वेद में तो शहद को सेहत का खजाना बताया गया हैं जिसका सेवन आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता हैं। आयुर्वेद की कई दवाइयों का सेवन तो शहद के साथ ही किया जाता हैं। शहद के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड आदि पोषण तत्व पाए जाते हैं। ये आपको कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह शहद के सेवन से शरीर को फायदा पहुचता हैं। आइये जानें...

वेट मैनेजमेंट में उपयोगी

क्या आप जानते हैं कि आप शहद का उपयोग वेट मैनेजमेंट के लिए भी कर सकते हैं? प्रसिद्ध लेखक और पोषण विशेषज्ञ माइक मैकइन्स के अनुसार, जब आप सो रहे होते हैं तब भी शहद हमारे शरीर की वसा को जलाता है। यह वजन कम करने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है। डॉक्टर भी यह सलाह देते हैं कि, बिस्तर पर जाने से पहले एक चम्मच शहद जरूर लेना चाहिए।

अनिद्रा की समस्या में फायदेमंद

नींद न आने की दिक्कत, कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है। जिन लोगों को कम नींद आती है उनमें तनाव-चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी अधिक होता है। अनिद्रा की समस्या को दूर करने में शहद का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सोने से पहले गर्म दूध में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करने से अच्छी नींद प्राप्त की जा सकती है।

खांसी से राहत दिलाने में कारगर

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो सर्दी-जुकाम, खांसी की समस्या में सहायक है। आप मौसमी बीमारियों से बचने के लिए शहद का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से खांसी से जल्दी आराम मिल सकती है। गले की खराश को दूर करने में भी शहद आपके काम आ सकता है। ऐसे में अब रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करें। इसके साथ-साथ आप अदरक का रस भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से न केवल खराश की समस्या दूर होगी बल्कि गले की समस्या से राहत मिलेगी।

इम्यूनिटी रहेगी मजबूत

शहद के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं बल्कि संक्रमण से भी छुटकारा दिलाते हैं। ऐसे में गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद का सेवन रात को सोने से पहले करें। ऐसा करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

पाचन तंत्र में लाए सुधार

शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो आपके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। शहद का सेवन बैक्टीरिया संक्रमण के कारण होने वाली अपच और पेट दर्द की समस्या को कम करके पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है। शहद एसिड रिफ्लक्स को कम करने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता रहा है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है।

कोलेस्ट्रॉल को सुधारने में मदद करे

उच्च एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर हृदय रोगों को बढ़ा सकता है।यह कोलेस्ट्रॉल एथेरोस्क्लेरोसिस में प्रमुख भूमिका निभाते हैं, जो धमनियों या आर्टरीज में फैट बिल्डअप करता है जो दिल के दौरे और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि शहद आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार कर सकता है। यह कुल और खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, और अच्छा एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

जलन को करता है दूर

शहद का उपयोग जलन को ठीक करने और कई तरह के संक्रमण को रोकने के लिए किया जाता रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक जलने वाले जगह पर शहद को लगाने से लाभ मिल सकता है। अध्ययन में पाया गया कि जलने वाली जगह पर शहद को प्रयोग में लाने से यह कम समय में घाव को रोगाणुओं से बचाता है और उसे जल्द भरने में भी मदद करता है। जलन वाले स्थान पर शहद लगाने से इसका दाग भी नहीं पड़ता है।

त्वचा और बालों को रखें हेल्दी

शहद त्वचा को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए रात को सोने से पहले आप शहद का सेवन कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने का काम करता है। इससे आपकी त्वचा खिली-खिली नजर आती है। इससे आपका रंग भी साफ होता है। वहीँ, शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये बालों संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं। ये बालों को तेजी से बढ़ाते हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करें। आप बालों के लिए शहद से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।