उल्टी की समस्या होने पर आजमाए ये घरेलू नुस्खें, मिलेगा जल्द आराम

मौसम कोई भी हो सर्दियां या गर्मियां अक्सर लोगों को मन मचलने या उल्टी होने की समस्या होने लगती हैं। खासतौर से जब सफर के दौरान कार या बस से जाते हैं तो यह समस्या ज्यादा सामने आती हैं। इसके अलावा पेट में इंफेक्शन, फूड प्वॉइजनिंग, पेप्टिक अल्सर, गैस्ट्राइटिस और हाइपरएसिडिटी भी उल्टी के कारण हो सकते हैं। लगातार उल्टी होने से पेट में दर्द, शरीर में पानी की कमी और आंतों में खिंचाव महसूस होने लगता हैं। अगर आपको भी कई बार इस समस्या का सामना करना पड़ता हैं तो आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको जल्द इस समस्या से निजात दिलाएंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

अदरक

अदरक पेट की खराबी और अपच के लिए एक सामान्य प्राकृतिक उपचार है। अदरक में मौजूद रसायन मतली, उल्टी और दस्त को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को पेट दर्द के साथ उल्टी आदि की समस्या हो उन्हें अदरक का पानी या फिर अदरक में नमक लगा कर इसका सेवन जरूर करें।

सौंफ

जी मिचलाने पर सौंफ खाएं या सौंफ के पाउडर उपयोग करें। सौंफ की खुशबू लेना और सौंफ का सेवन करना मन खराब होने की स्थिति में बहुत फायदेमंद रहता है। आप इसका पाउच पर्स में या गाड़ी में भी रख सकते हैं। ताकि जरूरत होने पर उपयोग किया जा सके।

हरा केला

हरे केले में विभिन्न विटामिन, फोलेट और पोटेशियम होते हैं। यह आपके पेट में एसिड को कम करने में मदद कर सकता है और आपको हाइपरएसिडिटी से राहत दिला सकता है। केले ढीले मल में बल्क मिलाकर भी मदद कर सकते हैं, जिससे पेट में ऐंठन कम करने में मदद मिलती है। आप इसका उबाल कर और इसे मैश करके, इसका चोखा बना कर खा सकते हैं।

हरी इलायची
अगर कभी सफर के दौरान आपको अचानक मन खराब होने की समस्या होने लगे तो छोटी इलायची खरीद लें। इसे हरी इलायची भी कहते हैं। एक इलायची मुंह में रखें और लगातार टॉफी की तरह चूसते रहें। आपको लाभ होगा।

लौंग

लौंग में ऐसे पदार्थ होते हैं जो पेट में गैस को कम करने और गैस्ट्रिक स्राव को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। लौंग मतली और उल्टी को कम करने में भी मदद कर सकती है। ऐसे में आपको बस एक काम करना है कि दिन में एक बार 1 या 2 चम्मच पिसी हुई लौंग को शहद के साथ मिला कर लेना है। इसके अलावा आप लौंग की चाय बना कर भी पी सकते हैं। ये पेट दर्द के साथ उल्टी को कम करने में मदद कर सकता है।

पुदीना

पुदीने की गोली या हरी साबुत पुदीना पत्ती का उपयोग आप कर सकते हैं। जब कभी आपको उल्टी, बेचैनी या जी मिचलाने की समस्या हो तो एक चुटकी नमक के साथ 4 से 5 पुदीना पत्ती मुंह में रखें और धीरे-धीरे चबाएं।

नींबू

मन खराब होने पर आप नींबू पानी ले सकते हैं। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा। नहीं तो आप काले नमक के साथ नींबू चाट सकते हैं। यह भी बहुत जल्दी आराम करता है।

दालचीनी

कई बार महिलाओं को पीरियड्स के दौरान उल्टी और जी मिचलाने की समस्या होती है, ऐसे में दालचीनी की चाय एक प्रभावी विकल्प हो सकती है। यह न सिर्फ उल्टी बल्कि मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने का काम करेगा।