लगातार खट्टी डकार आने की समस्या कर सकती हैं दूसरों के सामने शर्मिंदा, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

खाना खाने के बाद डकार आना एक आम समस्या है। पेट में बनी गैस डकार के जरिए शरीर से बाहर निकलती है। लेकिन यह डकार आपको लगातार आए तो समस्या हैं, खासतौर से तब जब आप कई लोगों के बीच में बैठे हो। कुछ लोगों को थोड़ी-थोड़ी देर में डकार आती हैं और उनका इस पर कंट्रोल भी नहीं होता है। खाना सही से नहीं पचने की वजह से खट्टी डकार आने की समस्या होने लगती है। इससे आपका मन तो खराब होता ही हैं, लेकिन आसपास के लोगों का माहौल भी बिगड़ जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिन्हें आजमाने से लगातार डकार आने की समस्या से राहत पाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...


अदरक

अदरक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक का भंडार होती है। अगर इसे पेट की परेशानियों से जोड़ा जाए तो खाने को पचाने और गैस बनने से रोकने में यह बहुत फायदेमंद है। आप 1 कप गर्म पानी में अदरक का 1 टुकड़ा डालकर 10 मिनट के लिए रख दें। इसमें थोड़ा सा शहद डालकर दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें। डकार आने की परेशानी दूर हो जाती है।


नींबू पानी

खट्टी डकार से राहत पाने के लिए नींबू पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि नींबू पानी पीने से खट्टी डकार की समस्या से राहत मिलती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए एक गिलास नींबू पानी पी ले।


पुदीना

पुदीने के सेवन से डकार की समस्या से निजात पाया जा सकता है। सबसे पहले गर्म पानी लें और इसमें पुदीने के 2-3 बूंद डालकर पी लें। ऐसा करने से आपको तुरंत आराम मिल जाएगा और आसानी से पेट हल्का महसूस होने लगेगा।

अजवाइन

ये एक एंटाएसिड की तरह काम करता है और खाना पचाने में मदद करता है। इसकी खास बात ये है कि आप जब इसे चबा-चबा कर खाते हैं तो इससे निकले वाला जूस आपकी एसिडिटी को कम करता है। इसलिए जब भी आपको खट्टी डकार आए तो एक चम्मच अजवाइन खाएं और इसे देर तक चबाएं। आप चाहें तो आप इस अजवाइन को भून कर भी रख सकते हैं और खट्टी डकार आने पर खा सकते हैं।

काला नमक

काला नमक पाचन के लिए काफी फायदेमंद है। खट्टी डकार की समस्या में काला नमक और जीरे के प्रयोग से राहत पाई जा सकती है। अगर आपको अक्सर खाने के बाद खट्टी डकार की समस्या होती है तो 100 ग्राम जीरे को तवा पर भून लें और फिर महीन पीस लें। रोज खाने के बाद एक ग्लास पानी में आधा चम्मच भुने जीरे का पाउडर और आधा चम्मच काला नमक डालकर पिएं। इससे आपको आराम मिल सकता है।

इलायची

बार-बार डकार आने का बड़ा कारण होता है पेट में गैस बनना। इसे दूर करने के लिए आपको अपने आहार में इलायची को शामिल करना चाहिए। इलायची खाने से पेट से जुड़ी परेशानिया दूर हो जाती हैं और पाचन क्रिया भी बेहतर हो जाती है। दिन में 1 हरी इलायची चबा कर खाएं।


मेथी

अगर आपको कई दिनों से खट्टी डकारें आ रही हैं और आराम नहीं मिल रहा तो आप मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी को रात भर पानी में भिगोना है उसके बाद सुबह इस मेथी वाले पानी को खाली पेट पीना है। इसके सेवन से खट्टी डकार की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।


मीठी दही

खट्टी डकार से राहत पाने के लिए मीठी दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि मीठी दही की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही ये पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। खट्टी डकार की समस्या से राहत पाने के लिए मीठी दही का सेवन जरूर करें।