पेट के कीड़े बनते है कई बिमारियों की जड़, इस तरह करें जल्द उपचार

अक्सर आपने देखा होगा कि आंगनबाड़ी और सरकार की तरफ से समय-समय पर बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवाई दी जाती हैं क्योंकि पेट के कीड़े अन्य कई बीमारियों की वजह बनते हैं। ज हाँ, पेट के कीड़े धीरे-धीरे शरीर में फैलते है और आपके इम्युनिटी सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में पेट के इन कीड़ों को नष्ट करने क्र लिए उपाय करना जरूरी हो जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से पेट के कीड़ों का जल्द सफाया किया जा सकें। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

* पेट के कीड़ों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है- स्वच्छता। खाने-पीने से पहले अच्छी तरह से हाथ धोना, ढ़ककर रखें भोजन, सड़क किनारे मिलने वाले कटे फलों से दूर ही रहना चाहिए।

* गाजर को भी पेट में कीड़े के इलाज के लिए जाना जाता है। 1-2 गाजर प्रतिदिन सुबह खाली पेट चबा कर खाना है इससे ना सिर्फ कीड़े मारने में मदद मिलेंगे, साथ ही आगे के लिए पेट के कीड़े से बचाव होगा।

* पेट में कीड़े हो तो आधा चम्मच हल्दी लेकर तवे पर सूखी भून लें। फिर इसे रात को सोते समय पानी से लें।

* पेट में कीड़े हो तो बच्चों को आधा चम्मच प्याज का रस दो- तीन दिन तक पिलाने से काफी लाभ होता है।

* तुलसी की पत्तियों का रस दिन में दो बार लेने से भी इस रोग में आराम मिलता है।

* लस्सी में पीसी हुई काली मिर्च और काला नमक मिलाकर पिए। इस नुस्खे को चार से पांच दिन प्रयोग करने पर पेट के कीड़े नष्ट हो जाएँगे।

* लहसुन में कई ऐसे गुण होते है जैसे की एमिनो एसिड जो हर तरह के पेट के कीड़े मारने का काम करते है। रोजाना सुबह लहसुन की 2-3 कली खाली पेट खाए। ये आप एक हफ्ते तक लगातार करे। ये एक पेट के कीड़े का आसन इलाज है। आप लहसुन की 2 कली को पीस कर आधा कप दूध में मिलकर उससे गरम करके भी सेवन कर सकते है।

* नीम में बहुत से लाभकारी गुण पाए जाते है। जो कितने ही बीमारियों को ठीक करते है। उन्ही में से ये भी है। नीम ना सिर्फ कीड़ो को बाहर निकालता है इससे जो कीड़े मरने के बाद विषेले पदार्थ छोड़ देते है उनको भी बहार निकल देता है।