पेट में ज्यादा बनती है गैस, तो करे इन चीजों का सेवन, मिनटों में मिलेगा फायदा

आज के दौर में गैस, बदहजमी और एसिडिटी की परेशानी बेहद ही आम हो गयी है। यह देखने में तो छोटी लगती है लेकिन परेशान बहुत ज्यादा करती है। इस दिक्कत से निजात पाने के लिए लोग-तरह तरह की दवाओं और घरेलू उपचारों की मदद लेते हैं। लेकिन कुछ चीजे ऐसी होती है जिनके सेवन से आपकी गैस की परेशानी तुरंत आराम मिल जाता है। इन चीजों के सेवन से केवल गैस में ही आराम नहीं मिलता है बल्कि कब्ज और एसिडिटी से भी राहत मिलती है। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में जिनको आप गैस की परेशानी से निजात पाने के लिए खा सकते हैं..

केला

पेट में हो रही गैस को कम करने के लिए आप केले का सेवन कर सकते है। फाइबर युक्त होने की वजह से केला गैस को कंट्रोल करने में अच्छी भूमिका निभाता है। केला खाने से एसिडिटी भी नहीं होती है।

तरबूज

तरबूज में मौजूद फाइबर खाने को डाइजेस्ट करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से गैस की परेशानी में राहत मिलती है साथ ही एसिडिटी में भी फायदा होता है।

खीरा

खीरा खाना पेट में ठंडक पहुंचाता है साथ ही पेट की जलन को भी शांत करता है। इसके साथ ही बॉडी हाइड्रेड भी रहती है।

अंजीर

अंजीर में काफी मात्रा में विटामिन बी, सी, प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होता है। ये कब्ज और एसिडिटी से भी राहत देने में मदद करता है।

कीवी

कीवी को भी आप गैस की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। कीवी खाने से इम्यून सिस्टम को भी मजबूती मिलती है साथ ही सेहत को कई और फायदे भी मिलते हैं।

दालचीनी

दालचीनी गैस की समस्या दूर करने में मदद करती है। इसके लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीजिए। आप चाहें तो इसमें शहद भी डाल सकते हैं।

नींबू और बेकिंग सोडा

नींबू और बेकिंग सोडा गैस की समस्या से आराम दिलाने में मदद करता है। एक गिलास पानी में नींबू और बेकिंग सोडा मिला ले। इसके बाद धीरे-धीरे इसका सेवन करें। आप चाहें तो एक गिलास पानी में सिर्फ बेकिंग सोडा भी डालकर पी सकते हैं।

अदरक

अदरक का सेवन पेट में गैस की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके लिए अदरक, सौंफ और इलायची को बराबर मात्रा लें और पानी में अच्छी तरह घोल दें। साथ ही इसमें एक चुटकी भर हींग भी मिला ले। दिन में एक-दो बार इसे पीने से आपको आराम मिलेगा।

हींग

हींग वाला पानी पीने से गैस की समस्या में आराम दिलाता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाएं और दिन में 2-3 बार पिएं। इसके सेवन से जल्द ही आपको आराम मिलेगा। अगर हींग का पानी पीने में दिक्कत होती है तो आप हींग में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और पेट पर इसे मलें। कुछ ही समय बाद आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी।

सौंफ

गैस बनने पर पानी को गर्म करके इसमें सौंफ मिलाकर पीने से आराम मिलता है। आप चाहें तो सौंफ की पत्तियों को चबा भी सकते हैं।

लहसुन

लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिलाता है। लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर इसका काढ़ा पीने से काफी फादा मिलता है। इसे दिन में 2 बार पी सकते हैं।