फंगल इन्फेक्शनकी परेशानी बनती है बहुत दुखदायी, इन 5 तरीको की मदद से जल्द पाए छुटकारा

अक्सर देखा जाता है कि ज्यादा समय तक पानी में रहने या अशुद्ध पानी के संपर्क में आने की वजह से व्यक्ति को फंगल इन्फेक्शन की परेशानी होने लगती है। इसके चलते त्वचा पर पपड़ी बनना, खुजली होना, लाल चकते होना जैसी कई समस्याएँ होने लगती हैं। लम्बे समय तक बनी रहने पर यह समस्या दुखदायी हो जाती हैं। ऐसे में इसका जल्द इलाज किया जाना बहुत जरूरी हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जो इस फंगल इन्फेक्शन से जल्द राह दिलाएँगे। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

* नारियल का तेल

नारियल का तेल भी इस समस्या से निजात दिलाने मे सहायक है। इसके उपयोग के लिए थोड़ा नारियल तेल ले। अब इस तेल को इन्फेक्शन वाले स्थान पर थोड़ी देर तक लगा कर रखे।

* जैतून

जैतून के पत्ते भी फायदेमंद होता है। इसके प्रयोग करने से भी फंगल समस्या को दूर लिया जा सकता है। इसके प्रयोग के लिए जैतून के कुछ पत्तो को महीन पीसकर इसका पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को इन्फेक्शन वाले स्थान पर आधे घंटे के लिए लगा ले। फिर इसे गुनगुने पानी से साफ़ कर दें।

* दही

सादे दही को कॉटन की मदद से आधे घंटे तक इंफेक्शन वाली जगह पर लगा कर रखे। आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो दे। इस विधि का प्रयोग दिन में दो बार करने से राहत मिलती है।

* लहसुन

लहसुन में अनेक प्रकार के एंटीफंगल गुण मौजूद होते है। लहसुन किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने में हमारी मदद करता है। इसके उपयोग के लिए 2 लहसुन की कलियों को लेकर उन्हें अच्छी तरह पीस ले। इस मे जैतून का तेल मिलाकर दिन 2-3 बार लगाने से इस समस्या से निजात मिलता है।

* हल्दी

हल्दी का उपयोग भी फायदेमंद होता है। इसके प्रयोग के लिए संक्रमण वाले स्थान पर कच्ची हल्दी की जड़ो का रास निकालकर लगाए इससे इन्फेक्शन जल्दी ठीक होने लगता है। इसके रस को 2 या 3 घंटे तक संक्रमण वाले स्थान पर लगाकर रखें।