नाक की सूजन पैदा करती है कई परेशानियाँ, जानें इससे निजात पाने के घरेलू उपाय

व्यक्ति के शरीर में कई सेंसिटिव अंग है, जिसमें से एक है नाक। नाक को शरीर का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है और यही कई रोगों कि वजह भी बनती है। जी हाँ, अक्सर नाक में सूजन हो जाती है जिसकी वजह से मवाद आना, अधिक छींके आना, साइनस जैसी कई परेशानियाँ उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है नाक कि इस सूजन से जल्द निजात पाई जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण घरेलू उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से नाक की सूजन से निजात पाया जा सकता है।

* पोदीना

पुदीने में सूजन को कम करने वाले शक्तिशाली गुण हैं। इसके पत्ते भी गले में शांति प्रदान करते हैं। आप दिन के किसी भी समय पेपरमिंट के पत्तों को चबा सकते हैं या आप 5 मिनट के लिए पेपरमिंट ऑयल का उपयोग करके स्टीम ले सकते हैं।

* सरसों का तेल

सरसों का तेल भी बहुत गुणकारी होता है अगर किसी की नाक में सुजन हो तो सरसों के तेल को गरम कर ले। अब इसे आप अपनी नाक में लगाये ऐसा करने से आपको बहुत जल्द लाभ मिलेगा। आप चाहे तो इसका सेवन भी कर सकते है जिससे लाभ अधिक होगा।

* सेब के सिरके

सेब के सिरके में शक्तिशाली एंटी-हिस्टामिन गुण होते हैं। यह सूजन को कम करने में प्रभावी है। यह बहती नाक और नाक की रुकावट को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। यह सिरदर्द से भी राहत प्रदान करता है जो लगातार छींकने से उत्पन्न हो सकता है। आप शहद के साथ एक गिलास गर्म पानी में एक स्पून सेब का सिरका पिएं। आप एक दिन में इस गर्म पेय के दो गिलास पी सकते हैं।

* तुलसी

तुलसी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी पौधा माना जाता है और इसके पत्ते बहुत गुणकारी होते है। अगर किसी की नाक में सूजन हो तो आपको बताये तुलसी के पत्ते का रश निकालकर नाक में डालने से बहुत राहत मिलता है और अगर इसके पत्ते का सेवन भी किया जाये तो और जल्दी फायदा मिल सकता है। इसलिए सभी को तुलसी के पत्ते का सेवन करना चाहिए।

* अदरक

अदरक एलर्जी राइनाइटिस के उपचार में भी काफी प्रभावी है। इसमें एंटीहिस्टामाइन गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में सहायता करते हैं। यह गले की समस्याओं के उपचार में भी फायदेमंद है। आप 5 मिनट के लिए एक गिलास पानी में अदरक की जड़ का एक छोटा टुकड़ा उबालें और एक बदी स्पून नींबू का रस और एक स्पून शहद को मिलाएँ। आप इसे दैनिक रूप से पी सकते हैं।

* नमक पानी

अगर किसी को नाक में लम्बे समय से सुजन हो या फिर कुछ ही दिन की बात हो तो ऐसे में अगर पानी में नमक मिलाकर गरम किया जाये और उसी से नाक की सेकाई और धुलाई की जाये तो मै बताऊ आपको जल्द राहत मिल सकती है और ऐसा करने के बाद सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते है।