क्या आप भी हैं पार्टनर के खर्राटों से परेशान, इन घरेलू नुस्खों से पाए आराम

देखा जाता हैं कि कई लोगों को ज्यादा थकान या बंद नाक की वजह से खर्राटों की समस्या होती हैं। कई लोगों के खर्राटे तो ऐसे होते हैं कि घर में रहने वाले सभी लोगों को जगा दें। ऐसे में आपके खर्राटों की वजह से दूसरों की नींद खराब होती हैं। इसलिए जरूरी हैं कि इनसे जल्द निजात पाई जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से खर्राटों से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- जैतून के तेल में मौजूद तत्व सांस लेने में आने वाली परेशानी को दूर करते हैं। रात को सोने से पहले शहद के साथ इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है।

- सोने से पहले पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर गरारे करें। ऐसा करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम होती है और सांस लेने में आसानी होगी। आप चाहें तो नाक के पास पुदीने का तेल लगाकर सो भी सकते हैं।

- नाक बंद हो जाने के कारण भी खर्राटे आने पर आप पानी में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालकर दस मिनट के लिए भाप ले सकते हैं। इससे नाक खुल जाएगी।

- घी खर्राटों को रोकने के लिए कारगर उपायों में से एक माना गया है। ये सभी के किचन में मौजूद होता है। रात को सोने से पहले घी को गुनगुना कर लें और ड्रॉपर की सहायता से इसकी एक-दो बूंदों को नाक में डालें। ऐसा रोज करने से आपको फर्क पड़ेगा। यह सबसे आसान उपाय है।

- रोज सोने से पहले गुनगुने पानी में इलायची या इसका पाउडर मिलाकर पिएं। ऐसा रोज करने से खर्राटे की समस्या दूर होती है।

- हल्दी को अधिकतर समस्याओं का रामबाण इलाज माना गया है। रोज सोने से आधा घंटा पहले हल्दी वाला दूध पीकर सोने से खर्राटे की समस्या से आराम मिलता है।

- खर्राटों से निजात पाने के लिए शहद एक कारगर उपाय है। इसके लिए रोज रात को गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको सांस लेने में आने वाली दिक्कतों से राहत मिलती है।