बवासीर के मस्से और दर्द का घरेलू और कारगर उपाय

बवासीर(पाइल्स) की बीमारी बहुत पीड़ादायक होती हैं और आमतौर पर यह बताने में भी शर्म महसूस होती हैं। पाइल्स दो तरह की होती हैं एक तो अंदरूनी और बाहरी। अंदरूनी में मस्से दिखाई नहीं देते और बाहरी में मस्से दिखाई देते हैं। बवासीर वी बिमारी नहीं हैं जो अपने आप ठीक हो जाये। इसको ठीक करने के लिए कई जतन करने पड़ते हैं नहीं तो यह बदतर हो जाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं पाइल्स की बीमारी में किये जाने वाले आसान से घरेलू उपाय। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

* खुनी बवासीर होने पर दही या लस्सी के साथ कच्चा प्याज खाने से फायदा मिलता है।

* आम और जामुन की गुठली के अंदर वाले हिस्से को सुख कर पीस ले और इसका चूर्ण बना ले। रोजाना 1 चम्मच चूर्ण पानी या लस्सी के साथ लेने से खुनी बवासीर में आराम मिलता हैं।

* एरंडी के तेल को थोड़ा गर्म कर आग से नीचे उतार कर उसमे कपूर मिलाकर व घोलकर रख ले। अगर कपूर की मात्रा 10 ग्राम हो तो अरंडी का तेल 80 ग्राम होना चाहिए। मतलब 8 गुना अगर कपूर 5 ग्राम हैं तो तेल 40 ग्राम। करने के बाद मस्सो को धोकर और पोछकर इस तेल को दिन में दो बार नर्मी से मस्सो पर इतना मलें की मस्सो में शोषित हो जायें। इस तेल की नर्मी से मालिश से मस्सो की तीव्र शोथ, दर्द, जलन, सुईयां चुभने को आराम आ जाता ही और निरंतर प्रयोग से मस्सो खुश्क हो जाते है।

* नारियल की जटा लीजिए। उसे माचिस से जला दीजिए। जलकर भस्म बन जाएगी। इस भस्म को शीशी में भर कर ऱख लीजिए। कप डेढ़ कप छाछ या दही के साथ नारियल की जटा से बनी भस्म तीन ग्राम खाली पेट दिन में तीन बार सिर्फ एक ही दिन लेनी है। ध्यान रहे दही या छाछ ताजी हो खट्टी न हो। कैसी और कितनी ही पुरानी पाइल्स की बीमारी क्यों न हो, एक दिन में ही ठीक हो जाती है।

* लहसुन आपके दर्दनाक बवासीर के लिए एक आदर्श समाधान है। इसमें उत्कृष्ट सूजन को कम करने वाले, विरोधी बैक्टीरियल और कसैले गुण होते हैं। यह दर्द और सूजन को राहत देता है और शौच की प्रक्रिया को आसान बनाता है। आप रोज़ रोज कच्चे लहसुन के लहसुन खा सकते हैं या इसे सपोसिटरी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रोगाणु नष्ट हो जाते हैं।

* 100 ग्राम किशमिश रात को सोने से पहले पानी में भिगो कर रखे और सुबह इसी पानी में किशमिश को मसलकर इस पानी का सेवन करे। कुछ दिन निरंतर इस उपाय को करने से बवासीर ठीक होने लगती है।