मस्से से आजादी दिलाये ये घरेलू उपाय

मस्से शरीर पर होने वाले काले धब्बे होते हैं जिसमें किसी प्रकार का दर्द या परेशानी नहीं होती। लेकिन शरीर पर मस्से होना किसी भी व्यक्ति की सुन्दरता को जरूर कम कर देता हैं। अधिकतर देखा जाता है कि मस्से समय के साथ अपने-आप समाप्त हो जाते हैं। लेकिन कभी-कभी इनके लिए इलाज करने की भी जरूरत पड़ती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू इलाज जिनको अपनाकर आप मस्सों से आजादी पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में।

* मस्सों से छुटकारा पाने के लिए लहसुन की एक कली ले और इसे छील कर ऊपर से काट ले, अब इस कली को मस्से, टिल पर रगड़े। कुछ दिन लगातार लहसुन के इस नुस्खे के प्रयोग से चेहरे के काले भूरे तिल और मस्से साफ़ होने लगेंगे।

* मस्से को समाप्त करने के लिए एक अगरबत्ती जला लें और उसके जले हुए हिस्से को मस्से का स्पर्श कर तुरन्त हटा लें। ऐसा 8-10 बार करें, इससे मस्सा सूखकर झड़ जाएगा। ध्यान रहे, अगरबत्ती का स्पर्श सिर्फ मस्से पर ही होना चाहिए।

* प्याज़ को छिल कर उसे छोटे टुकड़ो में काट ले और फिर उस प्याज के टुकड़े को मस्से पर रगड़े ऐसा करने से मस्सा धीरे धीरे दबने लगेगा और फिर मस्सा ख़त्म हो जायेगा।

* थोड़ा-सा ऐप्पल साइडर विनेगर कॉटन बॉल पर लगाकर, दिन में तीन बार मस्सों पर लगाएं। कुछ हफ़्तों में मस्से ग़ायब हो जाएंगे। खट्टेस सेब का जूस भी मस्सों पर काफ़ी प्रभावी होता है।

* आलू का प्रयोग करने से भी मस्से समाप्त होते हैं। आलू को छीलकर काट लीजिए, उसके कटे हुए हिस्से को मस्सों पर रगडि़ए, ऐसा करने से कुछ दिनों में मस्से समाप्त हो जाते हैं।

* शहद में एंटीऑक्सीडेंट और नींबू में विटामिन सी अधिक होता है। शहद और नींबू मिलाकर फेस पर लगाए और हल्के हाथों से मालिश करे फिर कुछ देर के बाद चेहरे को धो ले। इस उपचार से चेहरे पर निखार आता है और निशान साफ़ होते है।

* अलसी के बीजों को पीस कर इसमें अलसी का तेल और शहद मिलाएं और फिर इसे मस्से पर लगा लें ऐसा 4 - 5 दिन नियम से करें।