इन 4 नुस्खों से तेज होगी आंखों की रोशनी, हट जाएगा चश्मा

आजकल देखा जाता हैं कि शरीर का पोषण पूरा ना हो पाने की वजह से आंखें कमजोर होने लग जाती हैं और चश्मा चढ़ जाता है। चश्मा चढ़ जाना आजकल आम बात हैं। बड़े क्या बच्चे भी कमजोर आंखों से परेशान होते हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं कुछ ऐसे नुस्खों को अपनाने की जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करें और चश्मे को दूर करें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

सरसों का तेल

सरसों का तेल खाने के साथ ही बालों में लगाने के लिए भी किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ता है। रात को सोने से पहले पैरों के तलवे में सरसों के तेल की मालिश से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।

त्रिफला पाउडर

एक चम्मच त्रिफला पाउडर को एक गिलास पानी में डाल कर रात भर रख दें। अब अगले दिन सुबह इस पानी को छान लें और इस पानी से अपनी आंख धोएं। आंख धोते समय साफ पानी रखें। एक महीने में ऐसा करने से आपको असर दिखाई देगा। रोज इस प्रक्रिया को करने से आपको परिणाम जरुर मिलेगा।

गाजर का रस

गाजर विटामिन ए का सबसे अच्छा स्त्रोत है और इसका सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। गाजर का जूस निकालकर इसे रोज सुबह पीना होगा। नियमित रूप से इस जूस का सेवन बहुत फायदेमंद है।

धनिया का रस

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि धनिया की मदद से आंखों की रोशन को सही किया जा सकता है। इसके लिए बस धनिया के रस को निकालकर दोनों आंखों में डालना होता है। रस डालने के बाद दस से पंद्रह मिनट तक आंखों को बंद रखें।