जानलेवा हो सकती हैं पेट में बनी गैस, इन उपायों से मिलेगी राहत

गर्मियों के इस मौसम में पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। खासतौर से गलत खानपान और जीवनशैली की वजह से पेट में जलन, गैस, पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। गैस और पाचन संबंधी परेशानी के चलते व्यक्ति का जीना दूबर हो जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से पेट में बनी गैस को दूर किया जा सकता हैं और आराम पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

सौंफ, अजवायन, जीरा

सौंफ, अजवायन और जीरा को बारीक पीसकर पाउडर तैयार कर लें। खाने से 20 मिनट पहले रोज आधा चम्मच पाउडर शहद के साथ मिलाकर सेवन करें। इससे गैस नहीं बनती और हमारा पाचन तंत्र सही रहता है।

जीरा और लहसुन

जीरा और लहसुन को भूनकर रख लें। रोज खाने से 15 मिनट पहले इसे 15-15 ग्राम जरूर खाएं। ऐसा करने से पेट में गैस नहीं बनती है।

हींग

हींग खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, गैस की समस्या में भी बहुत फायदेमंद होता है। एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर हींग मिलाकर पीने से गैस की समस्या में आराम मिलता है। दिन में करीब दो से तीन बार हींग का पानी पीना फायदेमंद होगा।

छाछ

गैस की समस्या में छाछ पीना भी फायदेमंद होता है। बाजार में पैक्ड छाछ भी मिलता है और इसे घर में तैयार किया जाए तो और भी अच्छा है। छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से गैस की समस्या में आराम मिलता है।