जोड़ो के दर्द से तुरंत पाए छुटकारा, अपनाए ये घरेलू नुस्खे

जोड़ों के दर्द को बुजुर्गों की समस्या माना जाता है लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी के चलते जवां लोग, खासतौर पर महिलएं बहुत परेशान रहती है। ज्यादातर लोग इस समस्या के शिकार हैं और कई ऐसी दवाओं का सेवन भी करते हैं जिनसे उन्हें इस दर्द से छुटकारा मिल सके। लेकिन कई बार ये दवाएं भी उनके काम नहीं आ पाती है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि हम आपके लिए एक ऐसा जबरदस्त नुस्खा लेकर आए है जो जोड़े के दर्द का इलाज करने में काफी असरदार है...

पपीता

जोड़ों के दर्द में आराम पाने के लिए इसमें हमारी मदद पपीता कर सकता है। पपीता जोड़ों के दर्द में राहत देने के लिए भी जाना जाता है। पपीते में काफी अच्छी मात्रा में विटामिन- सी पाया जाता है और यही विटामिन- सी हमारे इम्यून सिस्टम को तो बेहतर बनाता ही है, साथ ही ये हमें जोड़ों के दर्द में आराम भी देता है। इसलिए ऐसे लोगों को पपीते के सेवन की सलाह दी जाती है।

लहसुन

कच्चा लहसुन के सेवन करने से दर्द कुछ ही दिनों में आसानी से गायब हो जाती है। हां, इसके लिए सही मात्रा में सेवन करना ही ज़रूरी होता है।इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो मानव शरीर के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। इसलिए जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत होती है, उन्हें लहसुन का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। कच्चा लहसुन खाने से भी काफी फायदा मिलता है।

हल्दी

दर्द के लिए हल्दी एक बहुत अच्छा आयुर्वेदिक उपाय है। हल्दी में एंटी-इंफ्लामैट्री और एंटीआक्सीडेंट गुणों के साथ कर्क्यूमिन नामक एक सक्रीय घटक होता है। जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

सेंधा नमक

सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट होता है जो पुराने घुटने के दर्द को कम करने में मदद करता है। एक कटोरे में गर्म पानी ले और उसमें 1 कप सेंधा नमक मिलाएं। इसे अच्छी तरह से घोलने के बाद आप इस पानी में अपने दर्द वाले जोड़ों को डुबोएं। आप इस नमक का उपयोग अपने नहाने वाले पानी में भी कर सकते हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली खाने से भी गठिया में आराम मिलता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में राहत देने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए आप नाश्ते में या किसी भी समय ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं, ताकि आपको इसका फायदा मिल सके।

प्याज

प्याज में एंटी-इंफ्लामैट्री गुण होते हैं जिनमें फोटोकैमिकल होता है जो शरीर की प्रतिरक्षा को उत्तेजित करता है। प्याज में सल्फर यौगिक होते हैं जो किसी भी प्रकार के दर्द को कम करने में मदद करता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।