एडी का दर्द देता है असहनीय पीड़ा, ये आसान उपाय दिलाएँगे आपको राहत

वर्तमान समय में देखा जाता है कि गलत खानपान की वजह से व्यक्ति के शरीर की इम्युनिटी समाप्त होने लगी हैं और व्यक्ति कई बिमारियों का शिकार होने लगा हैं। इन्हीं बिमारियों में से एक सामान्य बिमारी हैं एडी का दर्द जो आजकल अधिकांश लोगों के साथ हो रही हैं। इस परेशानी में असहनीय दर्द का अहसास होता हैं और खड़े रहने और चलने में भी दिक्कत होने लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से एडी के दर्द से जल्द छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं राहत दिलाने वाले इन उपायों के बारे में।

मेथी का उपयोग
एक चम्मच मेथी, एक चम्मच अजवायन, एक चम्मच कलौंजी और एक चम्मच साबूत ईसबगोल को थोड़ा मिक्सी मे पीसकर सुबह खाली पेट एक चम्मच लें। इसी अनुपात से आप ज्यादा बनाकर रोजाना इस्तेमाल करिए।

मसाज का उपयोग
एडी में दर्द को दूर करने के लिए मसाज करना भी एक बेहतर उपाय है। इससे मांशपेशियो को आराम मिलता है। साथ ही दर्द कम, अकडन दूर और रक्त प्रवाह में भी सुधार होता है।

सेंधे नमक का उपयोग
सेंधा नमक का इस्तेमाल से दर्द में जल्दी राहत मिलती है। सेंधे नमक को गर्म पानी में डालकर पैरो को उसमे कुछ डाले रखे इससे दर्द को बहुत हद तक राहत मिलेगी।

व्यायाम करना
पैरों का व्यायाम करने से ब्लड प्रैशर बेहतर हो जाता है। इसके लिए आप कुर्सी पर बैठ कर अपनी टांग को उठाएं और सिर्फ पैर को गोल आकार में घुमाएं। इस तरह इसे 1 मिनट के लिए करें। अब दूसरे पैर को भी इसी प्रक्रिया में घुमाएं। इससे पैर की मसल्स में खिंचाव बनता है, जिससे एड़ी की दर्द से राहत मिलती है।

बर्फ का उपयोग
एडी का दर्द को दूर करने के बर्फ का उपयोग किया जाता है। बर्फ लगाने से दर्द वाली जगह सुन्न हो जाता है जिससे दर्द और सुजन कम हो जाती है। बर्फ लगाने की वजह से इस दर्द में राहत मिलती है।

मछली का तेल
मछली का तेल का उपयोग भी एक बहुत अच्छा उपाय है जिससे दर्द को जड़ से ही खत्म किया जा सकता है। इसमें ओमेगा 3 फेटि एसिड होता है जो दर्द को दूर करने का काम करता है। यह मांसपेशियों की अकडन को भी कम करता है।