गर्मियों में बड़ी परेशानी बनते हैं मुंह के छाले, ये प्राकृतिक उपाय दिलाएंगे आपको राहत

गर्मियों का समय आते ही देखा जाता हैं कि पेट में गर्मी बढ़ने लगती हैं जिस वजह से मुंह में छाले होने लगते हैं। मुंह में हुए ये छाले बहुत परेशान करते हैं। जब भी कभी कुछ खाते हैं तो मुंह के छालों में जलन होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि जल्द इनसे निजात पाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ प्राकृतिक उपचार लेकर आए हैं जिनकी मदद से जल्दी ही मुंह के छालों से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

नमक का पानी

इस उपाय को करने के लिए आपको बस गुनगुने पानी के एक गिलास में एक चम्मच नमक डालनी है और उसे अच्छी तरह से मिला लेना है। मुंह के छालों से तुरंत राहत पाने के लिए इस उपाय को हर कुछ घंटों बाद करें।

एप्पल साइडर विनेगर

इस उपाय को करने के लिए आपको बस एक कप एप्पल साइडर विनेगर को आधा कप पानी में मिलाना है और इस मिश्रण को कुछ मिनट के लिए अपने मुंह में चारों ओर घुमाएं। बेहतर परिणाम प्राप्त करने तक हर सुबह और रात इस उपाय को करें और दर्द से छुकारा पाएं।

लहसुन

लहसुन से मुंह के छालों को ठीक करने के लिए आप लहसुन की कली को धीरे-धीरे 1-2 मिनट के लिए प्रभावित क्षेत्र पर रगड़ें। फिर 30 मिनट के बाद अपने मुंह को पानी से अच्छी तरह से धो लें। मुंह के छालों से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आप इस उपाय को दोहरा सकते हैं।

शहद

इस उपाय को करने के लिए बस आपको कुछ कच्चा शहद लेना है और इसे छालों पर लगाना है। आप जल्दी राहत पाने के लिए शहद में थोड़ी सी हल्दी डालकर भी लगा सकते हैं। राहत के लिए इसे हर कुछ घंटों में दोहराएं। ऐसा करने से आपको जल्दी राहत मिलेगी।

नारियल तेल

इस उपाय को करने के लिए नारियल के तेल में कपास का एक टुकड़ा डूबों लें और इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। मुंह के छालों से जल्दी राहत पाने के लिए इस उपाय को हर कुछ घंटों में करें। आप छालों पर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं और इसे रात भर लगा कर छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से आप मुंह के छालों से जल्दी राहत पा सकते है।