जड़ से समाप्त होगी कब्ज की समस्या, आजमाए ये कारगर उपाय

अक्सर आपने महसूस किया होगा कि जिस दिन आपका पेट अच्छे से साफ नहीं होता हैं तब पूरा दिन परेशानी में गुजरता हैं और मन उखड़ा हुआ रहता हैं। अगर यह समस्या रोज हो तो इसे कब्ज की समस्या कहते हैं। कब्ज हो तो बिना कुछ खाए भी पेट भारी लगता है। कभी पेट फूल जाता है और गैस भी होने लगती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे बेहतरीन और कारगर उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके कब्ज की समस्या जड़ से समाप्त हो जाएगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- अगर आप हर सुबह जीरे और अजवाइन का पानी पीते हैं तो आपकी पुरानी से पुरानी एसिडिटी और कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। ये ही वजह है कि जीरे और अजवाइन के पानी को पेट के लिए 'जादुई पानी' भी कहा जाता है। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है।

- यदि कब्ज हो तो दस ग्राम अजवाइन, दस ग्राम त्रिफला एंव दस ग्राम सेंधा नमक मिलाएं तथा उसे पीस लें और उसका चूर्ण बना लें। रोज इस चूर्ण को तीन से पांच ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लें। आपको बहुत जल्द ही आराम प्राप्त होगा।

- रोज सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं। सेब, स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभकारी फल है। रोज एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे और आपका पेट भी साफ होगा। दरअसल, सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

- इमली में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं , इसलिए आप कब्ज की समस्या में इमली और गुड़ की चटनी बनाकर खाएं। इससे आपका पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या में भी राहत मिलेगी।