कब्ज की पुरानी समस्या से भी छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय, जानें और आजमाए

मॉनसून का मौसम जारी हैं और इस दौरान कई लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। जिसका कारण गलत खानपान भी हो सकता हैं। ऐसी ही एक समस्या हैं कब्ज की जो आम दिनों में भी काफी परेशान करती हैं। कब्ज की समस्या शर्मिंदगी का कारण भी बन सकती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से कब्ज की पुरानी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

- इमली में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, इसलिए कब्ज की समस्या में आप इमली और गुड़ की चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं। इससे आपका पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या में भी राहत मिलेगी।

- सेब, स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। रोज सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं। दरअसल, सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए रोज एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे और आपका पेट भी साफ होगा।

- हर सुबह जीरे और अजवाइन का पानी पीने से आपकी पुरानी से पुरानी एसिडिटी और कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। यही वजह है कि जीरे और अजवाइन के पानी को पेट के लिए 'जादुई पानी' भी कहा जाता है। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है।

- यदि कब्ज हो तो 10 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम त्रिफला और 10 ग्राम सेंधा नमक मिलाएं। अब इसे पीस लें और उसका चूर्ण बना लें। रोज इस चूर्ण को तीन से पांच ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लें। आपको बहुत जल्द ही आराम प्राप्त होगा।

- गैस की समस्या में आपने इनो का इस्तेमाल तो किया ही होगा। कब्ज में आप खाने वाले सोडा को पानी में घोलकर पी सकते हैं। यह इनो की तरह काम करता है। इससे आपका पेट साफ हो जाएगा और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी।