आंत के कीड़े पैदा करते है पेट से जुड़ी समस्याएँ, ये 5 आयुर्वेदिक औषधियां दिलाएगी आपको राहत

बारिश का मौसम हैं और इस मौसम में संक्रमण का खतरा ज्यादा बना रहता हैं। फैलते संक्रमण की वजह से आंत में कीड़े पैदा होने की समस्या बढती जाती हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बनती हैं। पेट के कीड़े आंत में पनपते हैं। इसके लिए लोग कई दवाइयां लेना पसंद करते हैं जो शरीर को नुकसान पहुँचाने का कारण भी बनती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आयुर्वेदिक औषधियां लेकर आए हैं जो आंत के कीड़ों से छुटकारा दिलाएंगे और आपको राहत दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में एक यौगिक होता है जिसे कुकुर्बिटासिन कहा जाता है। इसमें परजीवी विरोधी गुण होते हैं जो पेट के परजीवियों से छुटकारा पाने में मदद करता है। 2 चम्मच कद्दू के बीज को पानी में उबालें। इसे 30 मिनट तक उबालें और पानी ठंडा होने पर इसका सेवन करें।

नीम

पेट में होने वाले परजीवियों से छुटकारा दिलाने में नीम की पत्तियां बहुत प्रभावी होती हैं। नीम के पत्तों को कुचलकर पीस लें और इसे एक गिलास पानी में मिलाएं। आप इसे एक हफ्ते तक रोजाना पीएं और फर्क देखें।

हल्दी

शरीर से परजीवी या कीड़े से छुटकारा पाने के लिए, हल्दी का उपयोग करना चाहिए। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह पेट से परजीवियों को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है। एक गिलास छाछ लें और इसमें थोड़ी सी हल्दी का रस मिलाएं। इसे रोजाना पिएं और आपको परजीवी से छुटकारा मिलेगा।

कच्चा पपीता

कच्चे पपीते में पपाइन नामक एंजाइम होता है जो प्रकृति रूप से कृमिनाशक होता है। यह पेट के परजीवी से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसके लिए 4 चम्मच गर्म पानी में 1 चम्मच कच्चे पपीते का रस मिलाएं। अब इसमें थोड़ा शहद मिलाएं और अच्छे से मिलाएं और इसे कुछ दिनों तक रोजाना खाली पेट पिएं।

लहसुन

लहसुन एक परजीवी विरोधी औषधि है, जो पेट से कीड़े से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। कच्चे लहसुन में अमीनो एसिड होता है और इसमें प्रकृतिक रूप से एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। रोज सुबह लहसुन का सेवन पेट के कीड़े से छुटकारा पाने में मदद करता है।