बच्चों के दांतों में लगा कीड़ा बन रहा परेशानी का कारण, इन आसान से उपायों से पाए छुटकारा

देखा गया है कि आजकल के खानपान की आदतों के चलते बच्चों के दांतों में केविटी और कीड़े लगने की समस्या होने लग जाती हैं। हांलाकि बच्चों के दांतों में कीड़ा लगना एक आम समस्या हैं, लेकिन समस्या लम्बे समय तक रहती है तो दिक्कत की बात हैं। ऐसे में पेरेंट्स के द्वारा बच्चों को सँभालने की जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं। इसलिए आज हम कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बच्चों के दांतों में लगे कीड़े की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं।

* लौंग

लौंग दांत के कीड़े को खत्म करने का सबसे अच्छा और प्राकृतिक उपाय है। रोजाना लौंग के तेल को कॉटन में भिगोकर दांतो के खोखले हिस्से में लगाएं। इससे दातों में लगे कीड़े भी नष्ट हो जाएंगे और बच्चें को दर्द से आराम भी मिलेगा।

* हल्दी

पिसी हुई हल्दी और सरसों के तेल को अच्छी तरह मिक्स करें। रोजाना बच्चों को इससे मंजन करवाएं। दिन में 2 बार ऐसा करने से बच्चों के दांतों में लगे कीड़े मर जाएंगे।

* फिटकरी

फिटकरी के प्रयोग से भी दांत के कीड़े की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। रोजाना फिटकरी को गर्म पानी में घोलकर बच्चों को कुल्ला कराएं। इससे दातों में कीड़े मरने के साथ-साथ ही मुंह की बदबू भी खत्म होती है।

* हींग

दांत दर्द के लिए हींग बहुत अच्छी दवा है। इसे इस्तेमाल करने के लिए कॉटन की मदद से इसे बच्चे के कीड़े लगे दातों में रख दें। जब बच्चा ब्रश करें तो उसके बाद कीड़े वाले दांत पर हींग रख दें। दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

* दालचीनी

दालचीनी दांत के दर्द और कीड़े के लिए बहुत फायदेमंद है। दालचीनी को पीसकर सरसों के तेल में मिलाकर कॉटन की मदद से बच्चों के दातों पर लगाएं। इससें दांतों का कीड़ा कम होने के साथ ही दांत साफ भी होते हैं।