पाइल्स के मरीज के लिए फायदेमंद होते है यह खाध्य पदार्थ

बवासीर यानि पाइल्स की समस्या आजकल किसी को भी कभी भी हो सकती है। यह समस्या अधिकतर उन लोगो में अधिक होती है जिनकी पाचन शक्ति अच्छी नहीं होती या जिनका पेट साफ नहीं रहता है। जो लोग अधिक तेल युक्त, मसालेदार भोजन का सेवन करते है उन्हें के साथ ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में पाइल्स के मरीजो को अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होता है, एवं उन्हें सबसे ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है क्यूंकि पानी खाने को पचाने का एवं पेट के आतंरिक पाचन प्रणाली को सही करने का काम करता है। आइये जानते है पाइल्स की समस्या से परेशान व्यक्ति अपने खान पान में क्या ध्यान देना चाहिए...

पाइल्स की समस्या में क्या खाए

# सूखा अंजीर पाईल्स के इलाज के लिए एक आयुर्वेदिक उपचार हैं। एक या दो सूखे अंजीर को लेकर रात भर के लिए गर्म पानी में भिगों दें। सुबह खाली पेट इसको खाने से पाइल्स में फायदा होता है।

# लगभग 50 ग्राम बड़ी इलायची को गर्म तवे पर रखकर भून लीजिए। ठंडी होने के बाद इस इलायची को पीस चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को नियमित रूप से सुबह पानी के साथ खाली पेट लेने से बवासीर की समस्‍या ठीक हो जाती है।

# आंवला शरीर में आरोग्य शक्ति को बढ़ाता है। यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पाईल्स की समस्‍या होने पर आंवले के चूर्ण को सुबह-शाम शहद के साथ चाटने से फायदा होता है।

# अच्‍छे पाचन क्रिया के लिए फाइबर से भरा आहार बहुत जरूरी होता है। इसलिए अपने आहार में रेशयुक्त आहार जैसे साबुत अनाज, ताजे फल और हरी सब्जियों को शामिल करें। साथ ही फलों के रस की जगह फल खाये।