इन आहार के सेवन से आप भी पा सकतें है पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा

आज के दौर में हमारी व्यस्त जीवनशैली और खान पान की गलत आदतों के कारण बहुत से लोग पेट से संबंधित किसी ना किसी रोग से ग्रस्त रहते है जैसे पेट में गैस, एसिडिटी, पेट में दर्द और जलन होना। कब्ज की समस्या ज्यादातर असमय और असंतुलित तरह से खानपान के चलते होती है। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं। जो खाना हम खाते हैं, अगर वह ठीक प्रकार से पचेगा नहीं, तो अपचन के कारण हमारे पेट में अनेक रोग जन्म ले सकते हैं। पाचन तंत्र हमारे शरीर का जरुरी हिस्सा हैं। पाचन तंत्र से ही हम भोजन को सही से पचा पाते हैं, और पाचन तंत्र (Digestive System) हमारे शरीर से अपाच्य भोजन को बहार निकालता हैं। पाचन तंत्र के सही से काम करने पे हमारा पेट भी साफ़ रहता हैं। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद इऩ आहारों के सेवन से आप इस समस्या ये निजात पा सकते है।

* पानी पीयें : प्रतिदिन सुबह एक गिलास गुनगुना पानी अवश्य पिएं। हालांकि यह कोई भोजन नहीं है पर यह पेट को साफ करने में एक अहम रोल अदा करता है। यह मल को नमी प्रदान करता है जिससे आसानी होती है। आपको रोज दिन में 8 से 10 ग्लास पानी जरुर पीना चाहिए। इसके अलावा कुछ पेय जैसे फ्रूट जूस और दूध भी पीएं।

* निम्बू : पेट को साफ़ करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में निम्बू का रस, एक चम्मच शहद और थोड़ा नमक मिलाकर पिए। इस उपाय को करने से आपका वजन भी कम हो जायेगा।

* सिट्रस फल खायें : सिट्रस फल पाचन संबन्धी और पेट ना साफ होने वाली समस्या को दूर करते हैं। फल को खाने से रेशा अधिक मात्रा में शरीर के अंदर जाता है जिससे पाचन में कोई दिक्कत नहीं आती। संतरा, पीच, स्ट्रॉबेरी, अंगूर और नींबू आदि फल जरूर खाएं। रोज सुबह आपको 2 केले अवश्य खाने चाहिए अगर आपको अपना पेट ठीक करना है तो। आपको सेब नियमित रूप से खाना चाहिये क्योंकि इसमें एक प्रकार का तत्व पाया जाता है जो कि आपके पेट को सुबह अच्छे से साफ कर देगा।

* अरंडी का तेल : दूध में अरंडी का तेल मिलाकर इस्तेमाल करने से पेट साफ़ रहता हैं। अरंडी के तेल से बालो की मालिश करने से बाल टूटने बन्द हो जाते हैं।

* एलोवेरा : आप जैसे ही सुबह उठें, वैसे ही एक गिलास पानी में थोड़ा सा एलोवेरा का जैल मिक्स कर लें। इसे पीने से आपका पेट बिल्कुल ठीक रहेगा।

* सौंफ : सौंफ पीसकर प्रतिदिन सुबह पानी के साथ सेवन से पेट सम्बंधित सभी रोगो के लिए लाभकारी हैं। बदहजमी होने पर सौंफ को उबालकर छान कर गुनगुना ठंडा करके पीने से गैस एवं बदहजमी दूर होती है।

* पपीता
: पपीता खाने से हमारा पेट साफ़ होने के साथ साथ हमारे शरीर को अनेक प्रकार के पौष्टिक तत्व (Nutrients) भी मिलते हैं। शरीर में प्लेट कम हो जाए, या अन्य कोई बीमारी डॉक्टर पपीता खाने की सलाह देते हैं।