पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम

पेट साफ न होना आजकल की तेज-तर्रार लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से आम समस्या बन गई है। अनियमित भोजन, देर तक जागना, खाने और सोने के बीच पर्याप्त अंतर न रखना, और जंक फूड का अधिक सेवन आपके गट हेल्थ पर नकारात्मक असर डाल सकता है। अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं हो पा रहा है, तो कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।

अजवाइन और सौंफ का जादू

अजवाइन और सौंफ का उपयोग सदियों से पाचन और पेट की सफाई के लिए किया जाता रहा है। इसे करने का तरीका आसान है – 1 चम्मच अजवाइन और 1 चम्मच सौंफ को 2 कप पानी में रातभर भिगोकर छोड़ दें। अगली सुबह इस पानी को उबालकर छान लें और पी जाएं। यह नुस्खा पेट को हल्का करने के साथ ही कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
हींग से तुरंत राहत

हींग का इस्तेमाल पेट की सेहत सुधारने और गैस या कब्ज से तुरंत राहत पाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी को गर्म करें और इसमें एक चुटकी हींग डालकर अच्छी तरह घोल लें। इसे पीने से पेट के गैस और भारीपन में जल्द ही सुधार महसूस होगा।

हल्का गर्म पानी – सुबह की आदत

सुबह उठते ही 1-2 गिलास हल्का गर्म या गुनगुना पानी पीना पेट की सफाई में बेहद प्रभावशाली है। पानी पीते ही बाथरूम में जाकर बैठने की आदत डालें। यह आसान तरीका सिर्फ एक हफ्ते में आंतों को साफ रखने और पाचन तंत्र को सुधारने में मदद कर सकता है।

इन सरल घरेलू उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप पेट को नेचुरली साफ रख सकते हैं और कब्ज, गैस और भारीपन जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।