बालतोड़ की छोटी समस्या बन सकती है बहुत बड़ी, इन उपायों से जल्द करें इसका इलाज

इंसान के शरीर को समय-समय पर कई तरह की बीमारियों का सामना करना होता हैं। कुछ बीमारियाँ तो ऐसी होती है जो लम्बे समय तक रहती हैं और कुछ कम समय तक रहती है लेकिन व्यक्ति को परेशान बड़ा करती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है बालतोड़ जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इस समस्या में बाल के अनायास टूटने से यह घाव की तरह बन जाते हैं। इनमें पस बन जाती है और फोड़े की तरह बन जाते हैं। इस तरह के घाव को बालतोड़ कहा जाता है। इस समस्या में बहुत दर्द होता है। इसलिए इसका इलाज जल्द किया जाना आवश्यक हैं। आज हम आपको बालतोड़ के इलाज के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

* नीम

नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण हर तरह की इंफैक्शन को दूर करने में बहुत लाभकारी है। नीम के लेप को बालतोड़ पर लगाएं। इससे जल्दी राहत मिलेगी।

* प्याज

प्याज भी घाव जल्दी भरने का काम करता है। प्याज के स्लाइस को काटकर इसे घाव पर लगाएं। प्याज के साथ ही इसे कपड़े से बांध लें। थोड़ी देर बाद इसे हटा दें और कुछ दिन लगातार इसके इस्तेमाल से आराम मिलता है।

* हल्दी

हल्दी कुदरती एंटीसैप्टिक होती है। बालतोड़ पर इसका लेप करने से सूजन जल्दी कम होनी शुरू हो जाती है। इससे दर्द से भी राहत मिलती है।

* मेहंदी

इससे स्किन पर जलन भी होती है। मेहंदी जलन से राहत पाने का सबसे अच्छा उपाय है। मेहंदी का लेप घाव पर लगाने से जलन दूर हो जाती है और घाव भी जल्दी ठीक हो जाता है।

* दही और जीरा

बालतोड को ठीक करने के लिए दही में जीरा पाउडर डालकर गाढा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को घाव पर लगाएं। जल्दी आराम मिलेगा। आप इसमें पीसी कालीमिर्च भी डाल सकते हैं। इससे दर्द से राहत मिलती है।