सुबह जल्दी उठने के फायदे

अच्छे हेल्थ के लिए रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना अच्छा माना जाता है। लेकिन, आज के समय और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं। बेशक सुबह-सुबह की नींद का मजा ही कुछ और होता है। लेकिन यकीन मानिए, इस मजे को त्यागने के फायदे भी कुछ बेहतरीन हैं। क्या आप जानते की अगर आप सुबह देर से जागने की बजाए जल्दी जागेंगे तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद होगा ही साथ-साथ आपके मस्तिष्क की स्मरण शक्ति भी तेज होगी। अगर आप अब तक अनजान हैं इन फायदों से, तो आपको तुरंत जानना चाहिए, सुबह जल्दी उठने के इन बेहतरीन फायदों के बारे में।

* मानसिक विकास :

इस समय व्यायाम, वॉक, जॉगिंग या स्विमिंग कर सकते हैं। क्योंकि, इस समय ताजी हवा और सूर्य की पहली किरणें सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसे में सुबह के समय उठने से आपके अंदर ऊर्जा का संचार होता है, जो आपके शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने में आपकी मदद करता है।

* दिमाग और शरीर में ताज़गी :


जल्दी उठने पर आपको रात को नींद भी जल्दी आएगी, आप रात को जल्दी सोएगे और आपकी नींद गहरी भी होगी। परिणाम आपके शारीर को और आपके दिमाग को ज्यादा आराम मिलेगा। यानि गहरी नींद के बहुत फाईदे है शारीरिक और मानसिक से आप ज्यादा सेहतमंद हो जाओगे।

* स्वयं के लिए समय :

जल्दी उठने का एक बड़ा फायदा यह है, कि आपके पास समय काफी होता है, और दिनभर में ज्यादा से ज्यादा चीजें कर सकते हैं। आप खुद के लिए बेहतर समय निकाल सकते हैं।

* पढने का सही समय :

पढ़ने वाले बच्चों के सबसे सही समय सुबह का होता है। सोकर उठने पर दिमाग़ एकदम शांत होता है, ऐसे ने शांत दिमाग़ से की गई पढ़ाई आपको अच्छे से यादरहती है, उसे आप भूलते नहीं। बड़ी क्लास में पढ़ने वाले बच्चों को सुबह के समय कम से कम दो घंटे अपनी पढ़ाई के लिए ज़रूर रखने चाहिए।

* तनाव से मुक्ति :

सुबह जल्दी उठने से आपको पूरे दिन में आराम करने का भी समय मिलता है। साथ ही आप अपने परिवार वालों या दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। इसके अलावा यदि आप चाहें तो गार्डनिंग या वह काम करें जो आपको बहुत पसंद हो। ऐसा करने से आप पूरा दिन तनाव से दूर रहेंगे।